लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग महिला को खाना खिलाते पुलिसकर्मी की फोटो वायरल, लोगों ने कहा-सीधे कमिश्नर या सीएम बना दो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2021 15:10 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिसकर्मी की एक बेघर महिला को अपने हाथ से खाना खिलाने की फोटो वायरल हो गई है। पुलिसकर्मी को लोगों की जबरदस्त प्रशंसा मिल रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसकर्मी द्वारा बुजुर्ग महिला को खाना खिलाते हुए फोटो वायरलसोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो कई लोगों ने की पुलिसकर्मी की तारीफ

पुलिस की छवि बेहद सख्त मानी जाती है। हमेशा अपराधियों से जूझने वाली पुलिस का हमारे सामने एक ही चेहरा होता है। हालांकि इस चेहरे के पीछे भी एक चेहरा होता है जो हमें कम ही नजर आता है। पुलिस का ऐसा ही चेहरा लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिसकर्मी की एक बेघर महिला को अपने हाथ से खाना खिलाने की फोटो वायरल हो गई है। पुलिसकर्मी को लोगों की जबरदस्त प्रशंसा मिल रही है। 

वायरल फोटो को पैरा ओलंपियन रिंकू हुड्डा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही उन्होंने फोटो का कैप्शन देते हुए लिखा है, 'पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी होता है, सेल्यूट'। 

बुजुर्ग महिला को खाना खिला रहा है पुलिसकर्मी

इस फोटो और पुलिसवाले पर लोगों का जमकर प्यार उमड़ रहा है। फोटो में बुजुर्ग महिला को अपने हाथ से खाना खिलाता देखकर बहुत से लोग कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। अभी तक इस फोटो पर 500 से ज्यादा रीट्वीट किए जा चुके हैं, वहीं इसे पसंद करने वालों की संख्या करीब सात हजार तक पहुंच चुकी है। 

लोग कर रहे हैं तारीफ

एक शख्स ने पुलिसकर्मी की तारीफ में लिखा, 'हम जिंदा हैं क्योंकि मानवता जिंदा है। अगर किसी की मदद कर सकते हैं तो हमें ऐसा करना चाहिए।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'ऐसे पुलिसवाले को डायरेक्ट कमिश्नर या सीएम बना दो। ये है देश का असली हीरो'। साथ ही कई लोगों ने पुलिसकर्मी पर गर्व होने की बात कही है। 

कुछ ने उठाए सवाल

हालांकि कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के कामकाज को लेकर भी सवाल खड़े करने की कोशिश भी की है। जिसके बाद कई लोगों ने कहा है कि अच्छे और बुरे लोग हर जगह हैं। 

टॅग्स :अजब गजबट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो