लाइव न्यूज़ :

नकदी चोरी के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को चारपहिया वाहन से बांधकर पीटा, कुछ दूर तक घसीटा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2022 17:32 IST

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) निहित उपाध्याय ने बताया कि खंडवा जिले के कारोबारी सुनील वर्मा माल ढुलाई के छोटे वाहन से प्याज की बोरियां लेकर इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर फल-सब्जी मंडी पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे13 साल और 17 साल की उम्र वाले नाबालिग लड़कों पर आरोप है गाड़ी में रखी नकदी चुरा ली। घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि अचानक गाड़ी चल पड़ती है।

इंदौरःइंदौर की एक सब्जी मंडी में शनिवार को कुछ लोगों ने नकदी चोरी के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को कथित रूप से बंधक बनाकर उन्हें बर्बर प्रताड़ना दी। दोनों लड़कों को छोटे चारपहिया वाहन से बांधकर पीटा गया और उन्हें कुछ दूर तक घसीटा भी गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) निहित उपाध्याय ने बताया कि खंडवा जिले के कारोबारी सुनील वर्मा माल ढुलाई के छोटे वाहन से प्याज की बोरियां लेकर इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर फल-सब्जी मंडी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 13 साल और 17 साल की उम्र वाले नाबालिग लड़कों पर आरोप है कि उन्होंने इस गाड़ी में रखी नकदी चुरा ली।

इस बीच, घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि सब्जी मंडी में दोनों लड़के रस्सी के जरिये गाड़ी से बंधे निढाल पड़े हैं और अपशब्दों के इस्तेमाल के साथ उनसे पूछा जा रहा है कि चोरी की नकदी कहां है? वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि अचानक गाड़ी चल पड़ती है।

दोनों लड़के जमीन पर कुछ दूर तक घिसटते हैं, तभी तमाशबीन शोर मचाकर गाड़ी रुकवा देते हैं। एसीपी ने कहा,"नाबालिग लड़कों के साथ लोगों का बर्ताव सरासर आपत्तिजनक है। घटनाक्रम का वीडियो देखकर इन लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO