लाइव न्यूज़ :

इस देश में पति के मरते ही पत्नी की काट दी जाती है उंगलियां, सजा के दर्दनाक तरीके जान कांप उठेगी रूह

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 5, 2021 17:39 IST

इंडोनेशिया में एक दानी नाम की ट्राइब है, जहां आज भी महिलाओं के साथ अमानवीय और दर्दनाक व्यवहार किया जाता है । यहां महिला के पति के मर जाने पर उसकी उंगलियां काट दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया की दाना जनजाति में आज भी पति के मरने के बाद महिलाओं को दी जाती है सजादाना ट्राइब में पति के मरने पर महिलाओं को उंगलियां काट ली जाती है , छोटी उम्र में विवाह होता है सरकार के बैन के बावजूद अभी भी कई लोग इन प्रथाओं को मानते है

मुंबई : पूरे विश्व में कई ऐसी रूढ़िवादी मान्यताएं जिसने केवल महिलाओं पर अत्याचार किया है । कई लोग आज भी शहरों से दूर जंगलों में बने कबीले में रहते हैं । ऐसे लोग शहर की चहल-पहल और विकास से काफी दूर रहते हैं । इन लोगों के बीच आज भी सदियों पुरानी मान्यताएं और कुरीतियां प्रतलित है , जिससे आज के समय में बिल्कुल अजीब औऱ दिल दहलाने वाली होती है । 

इंडोनेशिया में रहने वाली दानी  जनजाति  न्यू गिनी में रहते हैं ।  ये ट्राइब आज भी दुनिया की भाग-दौड़ और विकास से दूर है । इनके अपने अलग नियम, कायदे-कानून है । ये जनजाति अपनी अलग दुनिया में रहती है । दानी जनजाति में सबसे ज्यादा महिलाओं की जिंदगी दुश्वार है । भारत में व्याप्त सती प्रथा औऱ बाल विवाह जैसी कुछ अमानवीय परंपराएं दानी जनजाति में भी है ।  

ऐसा कहा जाता है कि इस ट्राइब में महिलाओं की शादी काफी कम उम्र में कर दी जाती है । इसके अलावा कम उम्र में मां बनने पर इनका स्वास्थ्य भी गिरने लगता है और जिम्मेदारियां भी आ जाती है । कई महिलाओं का शरीर  तो बच्चा पैदा करने के लिए तैयार भी नहीं होता है और प्रसव पीड़ा के दौरान उनकी मौत हो जाती है । दानी जमजाति की महिलाओं का दुख यही खत्म नहीं होता है । उन्हें जीवन में और प्रताड़ना दी जाती है ।

औरतों को सबसे ज्यादा तकलीफ तब होती है , जब उनके पति की मौत होती है । जैसा ही किसी महिला का पति मरता है , उसके साथ समाज अमानवीय व्यवहार शुरू कर देता है । इस दर्दनाक प्रथा के पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से मरने वाले की आत्मा को शांति मिलती है । इसलिए पति के मौत के बाद महिला की उंगली पर धागा बांधकर कुल्हाड़ी से काट दिया जाता है । 

हालांकि अब इंडोनेशिया सरकार ने इसपर बैन लगा दिया है लेकिन फिर भी कुछ लोग इस कुरीति को प्रथा मानकर महिलाओं की उंगलियां काट देते है । आज भी दाना जनजाति की बुर्जुग महिलाएं , जो इश दर्द को सहकर बची हुई है, उनकी उंगुलियां कटी हुई है ।  

टॅग्स :अजब गजबइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो