लाइव न्यूज़ :

दुबई में टैक्सी चलाने वाले भारतीय शख्स ने जीता 33 करोड़ का जैकपॉट, परिवारवालों को जब फोन किया तो...

By अनिल शर्मा | Updated: December 24, 2022 13:23 IST

ड्राइवर अजय ओगुला ने कहा कि जब भारत में अपने परिवार को जैकपॉट जीतने और करोड़पति बनने की खबर दी, तो उसकी मां और भाई-बहनों ने उस पर विश्वास नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण भारत के एक गांव से ताल्लुक रखने वाले ओगुला चार साल पहले दुबई चला गया था।वर्तमान में ओगुला एक ज्वैलरी फर्म में ड्राइवर है और वह हर महीने 71,968 कमाता है।ओगुला ने कहा, "मैं इस राशि से अपना चैरिटी ट्रस्ट बनाऊंगा।

दुबई में रहनेवाले एक भारतीय ड्राइवर ने 15 मिलियन दिरहम (₹33 करोड़) का जैकपॉट जीता है। अजय ओगुला नाम के ड्राइवर ने अमीरात ड्रा में 5 मिलियन दिरहम यानी 33 करोड़ रुपए की लॉजरी जीती है। जैकपॉट जीतने के बाद ओगुला ने संयुक्त अरब अमीरात के दैनिक खलीज टाइम्स से कहा, "मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने जैकपॉट जीत लिया है।"

दक्षिणी भारत के एक गांव से ताल्लुक रखने वाले ओगुला चार साल पहले संयुक्त अरब अमीरात आया था। खलीज टाइम्स ने बताया कि वर्तमान में ओगुला एक ज्वैलरी फर्म में ड्राइवर है और वह हर महीने 3,200 दिरहम (₹71,968) कमाता है।

ओगुला ने कहा, "मैं इस राशि से अपना चैरिटी ट्रस्ट बनाऊंगा। इससे कई लोगों को मेरे गृहनगर और पड़ोसी गांवों में बुनियादी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।" उसने कहा कि जब भारत में अपने परिवार को जैकपॉट जीतने और करोड़पति बनने की खबर दी, तो उसकी मां और भाई-बहनों ने उस पर विश्वास नहीं किया। हालांकि उनको अब इसपर विश्वास करना होगा क्योंकि मैं अब खबरों में रहूंगा।

ओगुला के अलावा इस ड्रा में 50 वर्षीय महिला ब्रिटिश नागरिक पाउला लीच ने 77,777 दिरहम जीता। खलीज टाइम्स के मुताबिक, तीन बच्चों की मां करीब 14 साल से यूएई में मानव संसाधन पेशेवर के तौर पर काम कर रही हैं।

टॅग्स :UAEDubai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

विश्वअबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'