लाइव न्यूज़ :

2019 में चीनी कंपनी से बुक किया था पार्सल, 4 साल बाद सामान मिलने पर हैरान रह गया ग्राहक

By आजाद खान | Updated: June 24, 2023 16:12 IST

गौर करने वाली बात यह है कि इस पार्सल को उस समय आर्डर किया गया था जब बैन किए गए चाइनीज ऐप भारत में लोग इस्तेमाल किया करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेट पर एक फोटो सामने आया है। फोटो में एक पार्सल को देखा जा सकता है। दावा है कि चार पहले इस पार्सल को बुक किया गया था जो अब मिल रहा है।

Viral Video:सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आया है। फोटो ट्वीट में यह दावा किया गया है कि एक शख्स को चार साल बाद उसका बुक किया गया पार्सल मिला है। पार्सल मिलने पर शख्स को काफी खुशी हुई थी और उसने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर करना सही समझा। शख्स ने पार्सल का फोटो शेयर कर अपने एक्सपीरिएंस को लोगों के साथ साझा किया है। 

आपको बता दें कि इस पार्सल को उस समय आर्डर किया गया था जब बैन किए गए चाइनीज ऐप भारत में लोग इस्तेमाल किया करते थे। हालाकि किस कारणों से यह पार्सल इतना लेट आया है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन पार्सल पाने के बाद शख्स काफी खुश है और इसे देख सोशल मीडिया यूजर्स शख्स को काफी लकी बता रहे है। 

4 साल बात मिला पार्सल 

इस फोटो को दिल्ली के रहने वाले नितिन अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। नितिन ने कैप्शन में लिखा है कि -कभी उम्मीद ना छोड़ें। उन्होंने बताया कि 2019 में Ali Express से ऑर्डर किया जो करीब चार साल बाद उन्हें मिला है। पार्सल के मिलने से वे काफी खुश हैं। 

नितिन द्वारा शेयर किए गए फोटो में चाइनीज कैरेक्टर में कुछ लिखा दिखाई दे रहा है। यही नहीं उसमें 2019 तारीख भी लिखा हुआ देखा जा सकता है। हालांकि पार्सल कब और कहां अटका था, इसकी जानकारी अभी मिल नहीं पाई है। 

भारत में बैन है आर्डर की जाने वाली एप

बता दें कि इस आर्डर को AliExpress द्वारा बुक किया गया था जो एक ऑनलाइन रिटेल सर्विस है जिसे चाइनीज मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन अलीबाबा चलाती है। इस एप को भारत सरकार ने 2020 में बैन कर दिया था। यही नहीं इस एप के साथ कई और चीनी एप को उस साल बैन किया गया था। 

ऐसे में जब यूजर को यह आर्डर मिल गया है तब उसे कई सोशल मीडिया यूजर्स बधाई दे रहे है तो कोई उसे लकी बता रहा है। यही नहीं दूसरे यूजर अली एक्सप्रेस से जुड़े अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। 

टॅग्स :अजब गजबचीनसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी