लाइव न्यूज़ :

स्ट्रीट आर्टिस्ट को नजर अंदाज कर रहे थे लोग, इंडियन ने ऑन द रोड जीता सबका दिल

By वैशाली कुमारी | Updated: October 2, 2021 14:35 IST

वीडियो आजकल वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है की पहले ये भारतीय लड़का भी आर्टिस्ट  को नजरंदाज कर के आगे बढ़ जाता है। लेकिन कुछ देर बाद वो फिर वापस आता है और कहता है कि मुझे केवल हिन्दी में गाना आता है।

Open in App
ठळक मुद्देगौरांग ने गाना शुरू किया इसी के साथ रेजीनाल्ड ने अपनी तान छेड़ीयूट्यूबर् रेजीनाल्ड ने सोशल मीडिया पर इस पूरे वीडियो को अपलोड किया है

वसुधैव कुटुंबकम् यानी कि सारा संसार एक परिवार है। इसी नारे को अपनी पहचान बनाकर इंडियंस जहां भी जाते हैं छा जाते हैं। भारतीय जहां भी जाते हैं अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं, कुछ ऐसा ही हुआ न्यूयार्क के रहने वाले एक स्ट्रीट आर्टिस्ट रेजीनाल्ड के साथ। रेजीनाल्ड सड़क किनारे खड़े होकर लोगों से उनके साथ गाना गाने की अपील कर रहे थे, उनकी अपील के बावजूद किसी ने उन्हें तवज्जो नहीं दी और सब अपने अपने काम में लगे रहे।

हर कोई जल्दी में था और अपनी दैनिक भागदौड़ की जिंदगी में व्यस्त थे, तभी कुछ ऐसा होता है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। दरअसल हर कोई जल्दबाजी में था इसी बीच वहां एक भारतीय लड़का पहुंचता है। उस भारतीय लड़के ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद वहां सभी उसके फैन हो गए।

इस पूरे घटना का एक वीडियो आजकल वायरल हो है जिसमें देखा जा सकता है की पहले ये भारतीय लड़का भी आर्टिस्ट  को नजरंदाज कर के आगे बढ़ जाता है। लेकिन कुछ देर बाद वो फिर वापस आता है और कहता है कि मुझे केवल हिन्दी में गाना आता है।

स्ट्रीट आर्टिस्ट रेजीनाल्ड बाद में उस भारतीय लड़के का नाम पूछते हैं, लड़के ने अपना नाम गौरांग बताया। गौरांग ने दिलबर मेरे गाना शुरू किया, रेजीनाल्ड गौरांग की आवाज से काफी प्रभावित होते हैं और वो उनके साथ गिटार बजाने लगते हैं।

गौरांग ने गाना शुरू किया इसी के साथ रेजीनाल्ड ने अपनी तान छेड़ी। रेजीनाल्ड और गौरांग की जोड़ी ने सभी को काफी प्रभावित किया जिसके बाद आस पास के लोगों ने दोनों की खूब तारीफ की। यूट्यूबर् रेजीनाल्ड ने सोशल मीडिया पर इस पूरे वीडियो को अपलोड किया जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया।

टॅग्स :वायरल वीडियोयुट्यूब वीडियोयू ट्यूबसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?