लाइव न्यूज़ :

Indian Institute of Technology Bombay: आईआईटी-बी में मेस कैंटीन का बंटवारा!, छह मेज ‘केवल शाकाहारी भोजन’ के लिए आरक्षित, जानें आखिर क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2023 17:00 IST

Indian Institute of Technology Bombay: दो महीने बाद संस्थान की मेस काउंसिल ने कहा है कि तीन छात्रावासों की एक आम कैंटीन में छह मेज ‘केवल शाकाहारी भोजन’ के लिए चिह्नित की जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देमेस काउंसिल का कहना है कि इस नियम का अनुपालन महत्वपूर्ण है।उल्लंघन करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। आईआईटी-बी प्रशासन को कॉल एवं संदेशों का कोई जवाब नहीं मिला।

Indian Institute of Technology Bombay: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बम्बई (आईआईटी-बी) में छात्रों द्वारा भोजन में कथित भेदभाव का मुद्दा उठाए जाने के दो महीने बाद संस्थान की मेस काउंसिल ने कहा है कि तीन छात्रावासों की एक आम कैंटीन में छह मेज ‘केवल शाकाहारी भोजन’ के लिए चिह्नित की जाएंगी।

मेस काउंसिल का कहना है कि इस नियम का अनुपालन महत्वपूर्ण है और इसका उल्लंघन करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। मेस काउंसिल की ओर से छात्रावास 12, 13 और 14 के छात्रों को बुधवार को भेजे गए एक ई-मेल में कहा गया है, ‘‘इस तरह के उल्लंघनों को अनुशासनात्मक कार्रवाई में भी माना जाएगा, क्योंकि वे सद्भाव को बाधित करते हैं, हमारा लक्ष्य हमारी भोजन सुविधाओं को बनाए रखना है।’’ आईआईटी-बी प्रशासन को कॉल एवं संदेशों का कोई जवाब नहीं मिला।

ई-मेल में कहा गया है, ‘‘कुछ लोग अपने भोजन के दौरान मांसाहारी भोजन के दृश्य और गंध को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं’’ और इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। इसमें कहा गया है, ‘‘हमारा प्राथमिक लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्रावास में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बेहद आरामदायक और सुखद भोजन का अनुभव मिले।

इसका समाधान करने और अधिक समावेशी वातावरण बनाने के लिए, विशेष रूप से शाकाहारी भोजन हेतु केवल छह मेज चिह्नित करने का निर्णय किया गया है ।’’ इसमें कहा गया है कि इन टेबलों पर स्पष्ट रूप से साइनबोर्ड अंकित किया जाएगा, जिसमें लिखा होगा, ‘यह स्थान केवल शाकाहारी भोजन के लिए निर्धारित है।’

टॅग्स :IITBombay
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में IIT ने अपने स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में नौ पुलों को बता दिया सबसे ज्यादा खतरनाक, 5 साल के भीतर प्रदेश में तकरीबन 26 पुल गिरे

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

कारोबारइंदौर के इंजीनियर निक्की सुरेका की बेटी को बाजार के दूध से अपच की समस्या?, देशी नस्ल गिर-पूंगनूर की गौशाला बनाकर...

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो