लाइव न्यूज़ :

IND vs SL: विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह के एक्शन की नकल की, फैंस और खिलाड़ी ने लिए मजे, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2022 18:03 IST

IND vs SL: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (24 रन पर पांच विकेट) ने टेस्ट क्रिकेट में आठवीं और स्वदेश में पहली बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए जिससे श्रीलंका की टीम सिर्फ 35.5 ओवर में ढेर हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु की भीड़ और अपने साथियों का मनोरंजन करने के लिए कुछ समय निकाला।लंकाई पारी शुरू होने से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की नकल उतारी। मजाकिया हरकत करते आप वीडियो देख सकते हैं।

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 109 रन पर समेटने के बाद दूसरी पारी में चाय तक एक विकेट पर 61 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 204 रन तक पहुंचाकर दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को अपना शिकंजा कस दिया।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (24 रन पर पांच विकेट) ने टेस्ट क्रिकेट में आठवीं और स्वदेश में पहली बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए जिससे श्रीलंका की टीम सिर्फ 35.5 ओवर में ढेर हो गई। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (18 रन पर दो विकेट) और आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (30 रन पर दो विकेट) ने भी बुमराह का अच्छा साथ निभाते हुए दो-दो विकेट चटकाए।

विराट कोहली ने बेंगलुरु की भीड़ और अपने साथियों का मनोरंजन करने के लिए कुछ समय निकाला। लंकाई पारी शुरू होने से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की नकल उतारी। मजाकिया हरकत करते आप वीडियो देख सकते हैं। कोहली के एक्शन को कॉपी करने के तरीके पर खुद बुमराह हंस रहे थे। अन्य साथियों ने भी एक्शन को बहुत मजा लिया।

श्रीलंका ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 86 रन से की और भारत ने 30 मिनट से भी कम समय में बाकी बचे चार विकेट चटकाकर 143 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में रोहित शर्मा (नाबाद 30) और मयंक अग्रवाल (22) ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई।

बाएं हाथ के स्पिनर लसिथ एंबुलदेनिया ने अग्रवाल को गली में धनंजय डिसिल्वा के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। दूसरी पारी में मुख्य रूप से फ्रंट फुट पर खेलने वाले रोहित ने स्पिनरों के खिलाफ विश्वास के साथ स्वीप और रिवर्स स्वीप खेल। ब्रेक के समय हनुमा विहारी आठ रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे।

इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (21) ने दिन की शुरुआत बुमराह पर लगातार दो चौकों के साथ की। अश्विन ने बुमराह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की और एंबुलदेनिया (01) को परेशान किया। एंबुलदेनिया ने बुमराह की शॉर्ट गेंद को हवा में लहराकर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमाया।

सुरंगा लकमल (05) अश्विन की कैरम बॉल को चूककर बोल्ड हुए जबकि बुमराह ने उछाल लेती गेंद पर डिकवेला को पंत के हाथों कैच कराके पारी में पांच विकेट पूरे किए। अश्विन ने विश्व फर्नांडो (08) को स्टंप कराके श्रीलंका की पारी का अंत किया। 

टॅग्स :भारतीय क्रिकेट टीमविराट कोहलीजसप्रीत बुमराहरोहित शर्माश्रीलंका क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल