लाइव न्यूज़ :

IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप फाइनल में इंडिया की जीत के लिए शख्स ने ऑर्डर किए 51 नारियल, स्वीगी ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर लाई मीम्स की बाढ़

By अंजली चौहान | Updated: November 19, 2023 14:28 IST

वह व्यक्ति कथित तौर पर मेन इन ब्लू की जीत के लिए प्रार्थना करने के लिए 'शगुन' के हिस्से के रूप में बहुत सारे नारियल घर लाया था

Open in App

ठाणे: इस समय हर क्रिकेट प्रेमी की नजरें इंडिया और ऑस्ट्रेलिया मुकाबले पर टिकी हुई है। आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का रोमांचक मुकाबले को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। ऐसे में इंडिया की जीत की चाह रखते हुए एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, इंडिया की जीत की कामना करते हुए शख्स ने ऑनलाइन 51 नारियल ऑर्डर किए हैं। ये एक आनोखा तरीका है अपनी टीम की जीत की कामना करने का जिसने सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी। 

गौरतलब है कि मैच के दिन, स्विगी इंस्टामार्ट ने ट्वीट कर एक ग्राहक के द्वारा ठाणे में 50 से अधिक नारियल का ऑर्डर मिलने की सूचना दी। उन्होंने लिखा, "ठाणे से किसी ने अभी-अभी 51 नारियल का ऑर्डर दिया है... अगर यह फाइनल के लिए है, तो विश्व कप सचमुच घर आ रहा है।"

इस ट्वीट के बाद एक शख्स ने एक्स पर स्वीगी के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए बताया कि वह शख्स कोई और नहीं मैं ही हूं। दरअसल, हिंदुस्तान में एक आम धारणा है कि किसी भी शुभ काम को करने से पहले नारियल तोड़ा जाता है और कोई काम संपन्न होने के बाद भी नारियल तोड़ा जाता है। 

बता दें कि वह व्यक्ति, जिसने पहले 240 अगरबत्तियों के साथ प्रकटीकरण प्रक्रिया में अंधविश्वासी रूप से शामिल होने के लिए नेटिजन्स का ध्यान आकर्षित किया था, इस बार क्रिकेट विश्व कप 2023 में टीम इंडिया की जीत के लिए नारियल खरीदा।

इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपमुंबईवायरल वीडियोसोशल मीडियाटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

क्रिकेटIndia Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO