लाइव न्यूज़ :

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पूर्व पत्नी 49 वर्षीय रेहम ने 36 साल के बिलाल से किया निकाह, फोटो शेयर कर लिखा

By भाषा | Updated: December 24, 2022 07:21 IST

Imran Khan Ex Wife: 49 वर्षीय रेहम खान ने ट्विटर पर घोषणा की। अमेरिका के सियेटल शहर में एक सादे समारोह में बिलाल से निकाह किया।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर बिलाल के साथ अपने निकाह की तस्वीरें भी साझा कीं। दोनों को हाथों में हाथ डाले और अपनी शादी की अंगूठियां दिखाते हुए देखा जा सकता है।रेहम और बिलाल दोनों का ही यह तीसरा निकाह है।

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने अमेरिका में बसे पाकिस्तानी अभिनेता और व्यंग्यकार मिर्जा बिलाल से निकाह कर लिया है। ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार रेहम ने 2014 में खान से निकाह किया था और 2015 में यह शादी टूट गयी थी।

49 वर्षीय रेहम ने ट्विटर पर घोषणा की कि उन्होंने अमेरिका के सियेटल शहर में एक सादे समारोह में बिलाल से निकाह किया। उन्होंने ट्विटर पर बिलाल के साथ अपने निकाह की तस्वीरें भी साझा कीं। पहली तस्वीर में दोनों को हाथों में हाथ डाले और अपनी शादी की अंगूठियां दिखाते हुए देखा जा सकता है। रेहम और बिलाल दोनों का ही यह तीसरा निकाह है।

एक पोर्टल के अनुसार बिलाल पहले मॉडल थे और ‘द 4 मैन शो’, ‘दिल पे मत ले यार’ और ‘नेशनल एलियन ब्रॉडकास्ट’ जैसे शो का हिस्सा रहे हैं। रेहम ने पहली शादी इजाज रेहमान से की थी जो एक मनोचिकित्सक थे। उन्होंने 1993 में निकाह किया और 2005 में तलाक ले लिया।

जियो न्यूज की खबर के अनुसार उन्होंने दूसरा निकाह इमरान खान के साथ किया जो केवल 10 महीने चला। उन्होंने 2014 में निकाह किया था और 2015 में अलग हो गये। खान से तलाक के बाद और बुशरा बीबी से उनकी तीसरी शादी के बाद रेहम ने पूर्व क्रिकेटर पर बेवफा होने का आरोप लगाया था।

बाद में, रेहम ने 2018 में अपनी आत्मकथा ‘रेहम खान’ प्रकाशित की थी जो उनकी इमरान खान के साथ शादीशुदा जिंदगी के इर्दगिर्द लिखी गयी है और इसमें पूर्व क्रिकेटर पर मादक पदार्थों के दुरुपयोग तथा दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया था।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो