लाइव न्यूज़ :

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस का एक साथ जबर्दस्त डांस, वायरल हो रहा मजेदार वीडियो, क्या आप जानते हैं कौन सा था ये गाना?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2022 12:47 IST

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ये फैंस एक मशहूर पंजाबी गाने पर एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी0 वर्ल्ड में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला अब भी चर्चा में बना हुआ है। कई तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं। हर आम से लेकर खास तक इस मैच को लेकर अब भी बातें करता नजर आ रहा है। इन सबके बीच एक और दिलचस्प और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के बाहर का उस दिन का है जब भारत और पाकिस्तान का मैच खेला गया था। इसमें भारत और पाकिस्तान के फैंस एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। इसमें दोनों देश के फैंस मशहूर पंजाबी गाने इश्क तेरा तड़पावे (ओ हो हो हो) पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अमूमन ऐसा दृश्य नजर नहीं आता है जब दोनों टीमों के फैंस अपने-अपने झंडे हाथ में लेकर एक-दूसरे के साथ इस तरह डांस कर रहे हों। इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये क्रिकेट (खेल) की जीत है। ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इससे पहले हाल ही में उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के शुरू होने से पहले शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्म से 'लुंगी डांस' पर नाचते हुए क्रिकेट फैंस का एक वीडियो साझा किया।

वीडियो में समर्थकों के एक समूह को टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए इस गाने पर डांस करते देका जा सकता है। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि ऐसा लगता है कि फैंस के समर्थन का वर्ल्ड कप पहले ही भारत जीत चुका है।

बता दें कि भारत ने रविवार को अपने टी20 विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने 53 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली और हारी हुई बाजी टीम इंडिया को जीताने में कामयाब रहे।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपभारत vs पाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल