लाइव न्यूज़ :

मैं जादूगर तो हूं ही, जादू करते-करते ही यहां तक पहुंचा हूं, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पुराना वीडियो हुआ वायरल

By अनुराग आनंद | Updated: July 13, 2020 19:29 IST

राजस्थान में राजनीति उठापठक तेज हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में हिस्सा लेने के बाद विधायक जयपुर के होटल फेयरमोंट पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा ने बताया कि वह राज्य के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ हैं।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास से निकले। विधायकों में से एक विधायक ने कहा, "ऑल इज़ वेल"।राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि उनका जो भी फैसला होगा वह उन लोगों के हित में होगा जिन्होंने उन्हें चुना।

जयपुर:कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने सरकार के खिलाफ काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं या कहें तो सचिन पायलट पर कार्रवाई का रास्ता साफ कर दिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार के खिलाफ काम करने वाले विधायकों पर कार्रवाई का प्रस्ताव पास हो गया है। 

इस बीच अशोक गहलोत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।इस वीडियो में सीएम गहलोत कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं जादूगर तो हूं ही, जादू करते-करते ही यहां तक पहुंचा हूं। इस वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि जादूगर हूं तभी तो एक समान्य परिवार का होकर भी एक राज्य का सीएम और केंद्रीय मंत्री बना हूं।

अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा ने सचिन पायलट को दिया समर्थन-

खबर यह है कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा ने कहा है कि मैं सचिन पायलट के साथ हूं। वहीं, सचिन पायलट ने भी कहा कि वह किसी कांग्रेसी के बड़े नेता के संपर्क में नहीं हैं।

सचिन पायलट ने यह भी कहा है कि अशोक गहलोत के पास सिर्फ 84 विधायक हैं। बाकी शेष विधायक हमारे साथ हैं। सचिन पायलट ने यह भी कहा है कि हमने कांग्रेस से समझौता करने के लिए कोई शर्त नहीं रखा है।  

सचिन पायलट से बातचीत के सवाल पर मिला जबाव

राहुल गांधी के ऑफिस ने हिंदुस्तान टाइम्स के सवाल पर जवाब दिया, जिसमें पूछा गया था कि क्या राहुल गांधी सचिन पायलट के संपर्क में है। जो फिलहाल पार्टी से नाराज चल रहे हैं और दावा किया कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें  30 से अधिक कांग्रेस और कुछ निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन देने का वादा किया है।

राहुल ने राजस्थान संकट पर कुछ नहीं कहा

राहुल गांधी ट्विटर पर लगातार एक्टिव हैं, लेकिन उन्होंने राजस्थान संकट के बारे में कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने सोमवार को कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने सरकार के इस दावे पर सवाल उठाया कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई अच्छी चल रही है। इसके अलावा उन्होंने लद्दाख में चीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टैंड को लेकर बात की, लेकिन राजस्थान को लेकर कुछ नहीं लिखा।

राहुल गांधी ने सोमवार को कई ट्वीट किए, लेकिन राजस्थान संकट पर कुछ नहीं बोले। (फाइल फोटो)

सचिन पायलट ने राहुल गांधी से मुलाकात से किया इनकार

राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया। सचिन पायलट ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि वह आज (सोमवार) शाम राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो