लाइव न्यूज़ :

सरेआम बीच चौराहे पर कुल्हाड़ी से गला कर शख्स की हत्या, वीडियो देख सहम जाएंगे आप

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 26, 2018 20:02 IST

हैदराबाद पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया था। जो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

Open in App

हैदराबाद, 26 सितंबर:  हैदराबाद से एक वीडियो सामने आई है, जिसको देख कोई भी सहम जाएगा। यहां बीच चौराहे सड़क पर सरेआम दो लोगों ने एक शख्स की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी है। घटना बुधवार की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये हत्या बदला लेने के मकसद से की गई है। सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो काफी वायरल हो रही है। 

पुलिस ने किया प्रयास लेकिन विफल

हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल और कुछ स्थानीय लोगों ने पीड़ित को बचाने की कोशिश तो की थी लेकिन वह विफल प्रयास था। इस हस्तक्षेप के बावजूद दोनों हमलावरों ने उन पर हमला करना बंद नहीं किया है। घटना हैदराबाद के अट्टापुर इलाके में हुई है। इस घटना के बाद पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गयी।

इस वजह से हुई हत्या

मृतक की पहचान रमेश (28) के रूप में की गयी है। दोनों हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती तौर पर यही लगता है कि हत्या बदला लेने के मकसद से की गई है। रमेश दिसंबर 2017 में महेश नाम के एक व्यक्ति की हत्या का मुख्य आरोपी था। रमेश पर हमला कर उसकी हत्या करने वालों में महेश का पिता भी शामिल है।

पुलिस ने बताया, वह अदालत में सुनवाई के बाद वापस लौट रहा था कि महेश के पिता और चाचा ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया था। जो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

टॅग्स :हैदराबादवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला