लाइव न्यूज़ :

50 फीट गहरे कुएं में गिरे तेंदुए की कैसे बची जान, देखिये वीडियो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 26, 2022 14:57 IST

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है, जहां एक गैर सरकारी संगठन वाइल्डलाइफ एसओएस और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों की मदद से 50 फीट गहरे कुएं में गिरे हुए एक तेंदुए को सफलतापूर्वक बचा लिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकुएं में फंसा तेंदुआ अपनी जान बचाने के लिए भारी जद्दोजहद कर रहा हैथके हुए तेंदुए के सामने जब कुएं में लोहे का पिंजरा डाला जाता है तो वह और भी डर जाता है थोड़ी देर में तेंदुआ पिंजरे में आकर बैठ जाता है और रेस्क्यू टीम उसे कुएं से बाहर निकाल लेती है

मुंबई: संकट में फंसे वन्य जीवों को बचाने के कई वीडियो वक्त-वक्त पर इंटरनेट पर दिखाई देते रहते हैं। वे ऐसे वीडियो होते हैं, जिन्हें देखकर खुशी मिलती है कि इंसानों की इस दुनिया में वन्य जीवों की फिक्र करने वाले तमाम लोग और कई संगठन इस दिशा में दिन-रात काम कर रहे हैं।

मौजूदा समय में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो महाराष्ट्र का है, जहां कुछ वन्य जीव प्रेमियों की मदद से 50 फीट गहरे कुएं में गिरे हुए एक तेंदुए को सफलतापूर्वक बचा लिया जाता है।

इस संबंध में वन्य जीवों के के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन वाइल्डलाइफ एसओएस ने तेंदुए को बचाने वाले वीडियो को आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। “वन्यजीव एसओएस और वन विभाग ने महाराष्ट्र में 50 फीट गहरे कुएं से एक डूबते हुए तेंदुए को बचाने के लिए अभियान चलाया। तेंदुए को सुरक्षित निकालने के लिए पिंजरे को कुएं में उतारा गया। बचाने के बाद यह सुनिश्चित किया गया कि तेंदुए को कोई चोट तो नहीं लगी है, उसके बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया। ”

वाइल्ड लाइफ एसओएस की ओर से 23 फरवरी को किये गये इस ट्वीट को 3,484 से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे 405 लाइक्स भी मिले हैं।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि कुएं में फंसा तेंदुआ अपनी जान बचाने के लिए भारी जद्दोजहद कर रहा है। बेहद बुरी तरह से थके हुए तेंदुए के सामने जब लोहे का जाल डाला जाता है तो वह और भी डर जाता है। 

लेकिन थोड़े ही देर में उसे समझ में आ जाता है कि यह उसके बचाव के लिए है। किसी तरह खुद को बचाए रखने की कोशिश में तेंदुआ धीर-धीरे थकने लगता है।

हालांकि, 'वाइल्डलाइफ एसओएस' की टीम की बुद्धिमानी से तेंदुए पिंजरे में आकर बैठ जाता है और रेस्क्यू करने वाली टीम फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों की मदद से पिंजरे को बैठे तेंदुए को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लेते हैं। 

इस वीडियो को देखने के बाद ट्विटर पर यूजर ने लिखा, "भगवान तेंदुए को बचाने वाले इस नेक काम के लिए वाइल्ड लाइफ एसओएस और वन विभाग को आशीर्वाद दें।" 

वहीं एक अन्य ट्वीट में यूजर ने लिखा, "आप लोगों का काम बेहद शानदार है। इतना सब कुछ करने के लिए धन्यवाद।" इसके अलावा भी ट्विटर पर कई यूजर्स तेंदुए की जिंदगी बचाने वाली टीम की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO