लाइव न्यूज़ :

बीकानेरः कौन हैं मेहुल पुरोहित?, राजस्थानी छोरा ने किया धमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2024 21:30 IST

मेहुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रमेश इंग्लिश स्कूल से की और फिर प्लैनेट ऑफ कॉमर्स से हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की।

Open in App
ठळक मुद्देअवॉर्ड बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उन्हें प्रदान किया।फ्रीलांसिंग से अपने करियर की शुरुआत की।

बीकानेरःराजस्थान के छोटे शहर बीकानेर से निकलकर डिजिटल ब्रांडिंग और इन्फ्लूएंसर मैनेजमेंट की दुनिया में बड़ा नाम बनाने वाले मेहुल पुरोहित ने साबित कर दिया है कि मेहनत और जुनून से कुछ भी संभव है। मल्टीफेज डिजिटल के संस्थापक मेहुल को हाल ही में Economic Times Young Industry Leaders Award में Emerging Entrepreneur & Excellence in Marketing & Branding के लिए सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उन्हें प्रदान किया।

2022 में बने एशिया के सबसे युवा एंटरप्रेन्योर

2022 में मेहुल को Youngest Entrepreneur of Asia का खिताब मिला, जिसने उनकी प्रतिभा और मेहनत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। यह उपलब्धि मेहुल की कड़ी मेहनत और उनकी टीम के समर्पण का प्रमाण है।

भाई देवेंद्र पुरोहित: कंपनी की बैकबोन

मेहुल के बड़े भाई देवेंद्र पुरोहित उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर मल्टीफेज डिजिटल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में जुटे हैं। मेहुल कहते हैं, "मेरे भाई देवेंद्र मेरी बैकबोन की तरह हैं। वह हर कदम पर मेरे साथ खड़े रहते हैं और हर चुनौती में मुझे मार्गदर्शन देते हैं। उनकी छाया हमेशा मेरे साथ रहती है।"

शुरुआती संघर्ष और मां का साथ

8 फरवरी 2001 को बीकानेर में जन्मे मेहुल का जीवन आसान नहीं था। पिता कृती कुमार पुरोहित के निधन के बाद उनकी मां मधु पुरोहित ने परिवार को संभाला। छोटे-छोटे काम करके उन्होंने मेहुल और उनके भाई को पढ़ाया-लिखाया। मेहुल अपनी मां को अपनी प्रेरणा मानते हैं और कहते हैं, "जब भी मैं असफल होता था, मां एक मेंटर की तरह मुझे संभालती थीं। आज भी वह मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।"

शिक्षा और करियर की शुरुआत

मेहुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रमेश इंग्लिश स्कूल से की और फिर प्लैनेट ऑफ कॉमर्स से हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 2021-23 के बीच महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर से ग्रेजुएशन किया। 11वीं क्लास में ग्राफिक डिजाइनिंग सीखने के बाद उन्होंने फ्रीलांसिंग से अपने करियर की शुरुआत की।

मल्टीफेज डिजिटल: सफलता की कहानी

2021 में मेहुल ने मल्टीफेज डिजिटल की स्थापना की। यह कंपनी डिजिटल ब्रांडिंग, इन्फ्लूएंसर मैनेजमेंट, और ब्रांड कैंपेन में विशेषज्ञ है। उनकी मेहनत और क्रिएटिव अप्रोच ने उन्हें बड़े-बड़े ब्रांड्स और सेलिब्रिटीज का भरोसेमंद पार्टनर बना दिया है।

अवार्ड्स से सजी उपलब्धियां

Economic Times Young Industry Leaders Award 2023

Youngest Entrepreneur of Asia 2022

Emerging Influencer marketing Agency of the Year (Entrepreneur Magazine)

मेहुल पुरोहित की कहानी हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखता है। संघर्षों से भरे सफर के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की। उनकी यह यात्रा यह साबित करती है कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने साकार हो सकते हैं।

टॅग्स :राजस्थानसोशल मीडियासोनू सूदभारती सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो