लाइव न्यूज़ :

हिमाचलः बादल फटने से ताश के पत्तों की तरह बहती नजर आईं गाड़ियां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By अभिषेक पारीक | Updated: July 12, 2021 14:23 IST

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के भागसु नाग गांव में बादल फटने से अचानक काफी पानी आ जाने से लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। कुछ ही देर में काफी तेज बारिश के कारण संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में बादल फटने से अचानक काफी पानी आ गया। काफी तेज बारिश के कारण भागसु गांव में संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। बादल फटने के बाद आए तेज बहाव में गाड़ियां ताश के पत्तों की तरह बहती नजर आई। 

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के भागसु नाग गांव में बादल फटने से अचानक काफी पानी आ जाने से लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। कुछ ही देर में काफी तेज बारिश के कारण संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। बादल फटने के बाद आए तेज बहाव में गाड़ियां ताश के पत्तों की तरह बहती नजर आई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। 

यहां पर भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के कुछ वीडियो सामने आए हैं। जिनमें पानी का बहुत तेज बहाव नजर आ रहा है। इसके चलते सड़क पर खड़ी गाड़ियां बहती नजर आती हैं और बहुत से लोग जो अपेक्षाकृत ऊंचे स्थानों पर हैं, वे इस खौफनाक मंजर का वीडियो बना लेते हैं। 

बादल फटने के कारण यहां की नदियों में अचानक से बहुत ज्यादा पानी आ गया और नदियां उफन पड़ीं। जिसके बाद नदियों के आसपास के गांवों को भी अलर्ट किया गया है। 

बताया जा रहा है कि बादल फटने की घटना के कारण जब पानी बहुत तेजी से बहा तो उससे नजदीकी नाले में भी पानी तेजी से बहने लगा और उसमें उफान आ गया। इसी दौरान पार्किंग में खड़ी गाड़ियां बह गई। 

हम आपको बता दें कि मानसून एक बार फिर उत्तर भारत में सक्रिय हुआ है। जिसके कारण देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। हालांकि कई मैदानी राज्यों में आकाशीय बिजली का भी कहर देखने को मिला है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 60 से ज्यादा लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है। 

टॅग्स :मानसूनमौसम रिपोर्टहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो