लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल, वीडियो वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 15, 2019 17:13 IST

कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने 13 अप्रैल को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है और वह इसके लिए माफी मांगें। 

Open in App

हिमाचल प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सतपाल सिंह सत्ती ने राहुल गांधी को मंच से गाली दी है। ये वीडियो 14 अप्रैल का है। 

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा, ''कांग्रेस और गांधी परिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चोर कहते हैं, जबकि उनका पूरा परिवार खुद बेल पर बाहर है। राहुल गांधी बेल पर हैं, सोनिया गांधी बेल पर हैं, रॉबर्ट वाड्रा बेल पर हैं, इसके बाद भी पीएम मोदी को चोर कहते हैं। मोदी जी बेल पर तो नहीं हैं ना। ना ही उनके ऊपर कोई केस है। एक पंजाबी शख्स ने भरे हुए दिल से ये सारी बातें मुझे कही है। अगर इस देश का चौकीदार चोर है तो आप लोग ************ हैं।" 

इसी मंच से एक शख्स की टिप्पणी को भी सतपाल सिंह सत्ती ने पढ़ा। जिसमें राहुल गांधी के लिए गाली का इस्तेमाल किया गया है। 

राहुल के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी को लेकर हिमाचल बीजेपी प्रमुख माफी मांगें : कांग्रेस

कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने 13 अप्रैल को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है और वह इसके लिए माफी मांगें। 

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती ने सोलन जिले में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि सत्ती को माफी मांगनी चाहिए अन्यथा कांग्रेस उनके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत कर सकती है।

 चौहान ने कहा, ‘‘हम अपने कानूनी प्रकोष्ठ से राय ले रहे हैं। उसके बाद हम उनके खिलाफ चुनाव आयोग से औपचारिक शिकायत कर सकते हैं।’’ (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावहिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी