लाइव न्यूज़ :

हाथरस मामला: टीवी रिपोर्टर और पीड़िता के भाई के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर लीक, टीवी चैनल ने दी ये सफाई

By विनीत कुमार | Updated: October 3, 2020 09:33 IST

Hathras case in Hindi: हाथरस मामले में पिछले कुछ दिनों में कई तरह के बयान और तथ्य सामने आ रहे हैं। इस बीच एक टीवी रिपोर्टर की पीड़िता के भाई से बातचीत का ऑडियो भी लीक हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस मामले में जारी विवाद के बीच इंडिया टुडे की रिपोर्टर का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर लीकइस ऑडियो में टीवी रिपोर्टर तनुश्री पांडेय लगातार पीड़िता के भाई से पिता को लेकर एक वीडियो बनवाने को कह रही हैं

हाथरस में 19 साल की दलित लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप और फिर करीब 15 दिनों तक जिंदगी के लिए जूझने के बाद उसकी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मामले की जांच अभी एक एसआईटी कर रही है और यूपी प्रशासन की ओर से परिवार को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। कई तरह के दावे और बयान इस मामले में सामने आ रहे हैं। 

इस बीच एक टीवी रिपोर्टर और पीड़िता के भाई के बीच फोन पर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। वायरल हो चुके इस ऑडिया में टीवी रिपोर्टर पीड़िता के भाई संदीप से लगातार पिता का एक वीडियो बनवाने को कह रही है। इस ऑडियो में रिपोर्टर संदीप से कह रही है कि पीड़िता के पिता का ऐसा वीडियो बनाकर उन्हें भेजा जाए जिसमें वे ये कहें कि प्रशासन लगातार उन पर दबाव बना रहा है।

बताया जा रहा है कि ये ऑडियो इंडिया टुडे की पत्रकार तनुश्री पांडेय की संदीप से हो रही है बातचीत का है। इसमें पीड़िता भाई संदीप कह रहा है कि वह ऐसी कोशिश करेगा कि उसके पिता वीडियो पर ऐसा बयान दें कि वे प्रशासन की ओर से दबाव में हैं। हालांकि टीवी रिपोर्टर बार-बार इस बात पर जोर दे रही हैं कि पिता या फिर मां से ऐसा वीडिया वो बनवा ले।

ऑडियो में ये भी सुना जा सकता है कि रिपोर्ट संदीप से एसआईटी के खिलाफ बयान देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। हालांकि, भाई ये कह रहा है कि एसआईटी वे वाजिब सवाल पूछे और फिर वहां से चले गए।

इंडिया टुडे की ओर से दी गई सफाई

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद इंडिया टुडे ग्रुप ने हैरानी जताई है। ग्रुप की ओर से ट्वीट कर पूछा है कि इस घटना को कवर कर रहीं उनकी रिपोर्टर का फोन क्यों टैप किया जा रहा है। साथ ही टीवी चैनल ने पूछा है कि अगर ये संदीप का फोन टैप किया गया है तो सरकार को जवाब देना चाहिए कि पीड़ित परिवार के फोन पर नजर क्यों रखी जा रही है।साथ ही टीवी चैनल ने पूछा है किस कानून के तहत इन फोन को टैप किया गया और फिर लीक किया गया।

टीवी चैनल की ओर से ये भी कहा गया है, 'पत्रकार कई बार पीड़ित के परिवार को सरकार के सामने बोलने बोलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस ऑडियो को गलत नियत से रिलीज किया गया है। इंडिया टुडे अपने पत्रकार के साथ खड़ा है। हम ये भी मांग करते हैं कि यूपी सरकार वहां से घेराबंदी हटाए और पत्रकारों को हाथरस से बिना किसी डर से पक्षपात के रिपोर्टिंग करने दिया जाए।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहाथरसup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो