लाइव न्यूज़ :

हाथरसः 15 वर्षीय लड़के के पेट से घड़ी की बैटरी, ब्लेड, नाखून समेत 56 वस्तुएं निकलीं?, सर्जरी के 1 दिन के बाद मौत!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2024 21:46 IST

सफदरजंग अस्पताल में सर्जरी के एक दिन बाद ही उनके बेटे की मृत्यु हो गई क्योंकि उसकी हृदय गति बढ़ गई थी और उसका रक्‍तचाप (बीपी) चिंताजनक रूप से गिर गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य के पेट के अंदर इन वस्तुओं का पता चला।पेट में गंभीर दर्द और सांस लेने में कठिनाई की शिकायत की।संक्षिप्त उपचार के बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई।

हाथरसः दिल्ली के एक अस्पताल में एक बड़े ऑपरेशन के बाद उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी 15 वर्षीय लड़के के पेट से घड़ी की बैटरी, ब्लेड, नाखून समेत 56 वस्तुएं निकलीं गई और एक दिन बाद उसकी मौत हो गई। हाथरस में चिकित्सा प्रतिनिधि (एमआर) का काम करने वाले पीड़ित के पिता संचित शर्मा ने बताया कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले उनके पुत्र आदित्य शर्मा (15) के शरीर के अंदर मिली इन वस्तुओं ने डॉक्टरों को हैरान कर दिया है और परिवार को हिलाकर रख दिया है। शर्मा ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल में सर्जरी के एक दिन बाद ही उनके बेटे की मृत्यु हो गई क्योंकि उसकी हृदय गति बढ़ गई थी और उसका रक्‍तचाप (बीपी) चिंताजनक रूप से गिर गया था।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, जयपुर और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में कई चिकित्सा जांच के दौरान आदित्य के पेट के अंदर इन वस्तुओं का पता चला। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की मुश्किलें तब शुरू हुईं जब उनके बेटे ने पेट में गंभीर दर्द और सांस लेने में कठिनाई की शिकायत की।

उन्होंने कहा कि आदित्य को शुरू में हाथरस के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सीय सलाह पर उसे बाद में जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां संक्षिप्त उपचार के बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई। हालांकि, जब उसके लक्षण फिर से उभरे तो उसका परिवार उसे अलीगढ़ के एक अस्पताल में ले गया जहां सांस लेने में तकलीफ को कम करने के लिए उसकी सर्जरी की गई।

शर्मा ने बताया कि 26 अक्टूबर को अलीगढ़ के अस्पताल में सर्जरी के बाद के अल्ट्रासाउंड में आदित्य के शरीर के अंदर लगभग 19 वस्तुओं की मौजूदगी का पता चला, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे नोएडा में एक अधिक उन्नत चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया और वहां एक अन्य स्कैन में लगभग 56 धातु के टुकड़ों की उपस्थिति का पता चला, जिसके कारण परिवार लड़के को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गया, जहां 27 अक्टूबर को उसका एक ऑपरेशन किया गया। शर्मा ने बताया, "डॉक्टरों ने कहा कि मेरे बेटे के शरीर से लगभग 56 वस्तुएं निकाली गई हैं।

दिल्ली के इस अस्पताल में सर्जरी के बाद पेट से निकली वस्तुओं ने डॉक्टरों को भी आश्चर्यचकित कर दिया।” पिता ने कहा, "डॉक्टरों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। दिल्ली के अस्पताल में सर्जरी के एक दिन बाद मेरे बेटे की मृत्यु हो गई, क्योंकि उसकी हृदय गति बढ़ गई थी और उसका रक्‍तचाप चिंताजनक रूप से गिर गया था।"

टॅग्स :दिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'