लाइव न्यूज़ :

छात्राओं को अश्लील इशारे करता था शख्स, महिला ड्राइवर ने एक किलोमीटर दौड़ाकर की पिटाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2019 13:04 IST

महिला ड्राइवर ने इसके बाद आरोपी युवक का मोबाइल फोन भी छीन कर रख लिया था। ताकि पुलिस से शिकायत की जा सके। छात्राओं ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देयुवक कान में इयरफोन लगाए हुए छात्राओं की तरफ गलत इशारे कर रहा था। गांव के पास का एक युवक पिछले कई दिनों से छात्राओं को गलत इशारे करता था।

हरियाणा के सिरसा में कॉलेज की छात्राओं को अश्लील इशारे करने पर बस की महिला ड्राइवर ने युवक की जमकर पिटाई की। जब युवक कॉलेज की छात्राओं को अश्लील इशारा कर रहा था तो बस की महिला ड्राइवर ने देख लिया फिर उसने एक किमी तक पीछाकर युवत को पकड़ लिया। महिला ड्राइवर द्वारा युवक को मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिरसा के राजकीय महिला कॉलेज की बस सिरसा से खैरेकां, वनसुधार, चामल, झोरडनाली, नानुआना, मोहम्मदपुरिया, बालासर, मौजदीन और मल्लेका के बीच चलती है। छात्राओं को लाने और उनके निर्धारित स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी महिला ड्राइवर पंकज की है। गांव के पास का एक युवक पिछले कई दिनों से छात्राओं को गलत इशारे करता था।

नवभारत टाइम्स के मुताबिक शनिवार को भी युवक गलत इशारे कर रहा था, जो महिला बस ड्राइवर ने देख लिया था। महिला बस ड्राइवर शाम के समय छात्राओं को छोड़ने के लिए गांव जा रही थीं। शाम को तकरीबन चार बजे छात्राओं की बस झोरडनाली पहुंची थी। युवक कान में इयरफोन लगाए हुए छात्राओं की तरफ गलत इशारे करने लगा। इसके बाद बस चालक ने बस को ब्रेक लगा दी। बस के रूकते देख आरोपी युवक भागने लगा। इसके बाद आरोपी महिला ड्राइवर ने युवक का एक किलोमीटर तक पीछा किया और फिर पकड़े जाने के बाज जमकर उसकी धुनाई की। 

महिला ड्राइवर ने इसके बाद आरोपी युवक का मोबाइल फोन भी छीन कर रख लिया था। ताकि पुलिस से शिकायत की जा सके। छात्राओं ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। 

टॅग्स :हरियाणावायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी