लाइव न्यूज़ :

यूपी में पदयात्रा करने पहुंचे थे बीजेपी विधायक, नाराज लोगों ने सीवर के पानी में करा दी सैर, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 30, 2021 10:23 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हापुड़ जिले के एक गांव के लोगों ने विधायक को सीवर में पदयात्रा करवाई और अपनी परेशानियों से अवगत करवाया ।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक से नाराज ग्रामीणों ने सीवर में करवाई पदयात्राविधायक ने जीतने के बाद एक भी बार क्षेत्र का दौरा नहीं किया था लोगों ने कहा कि गांव में सफाई और जलभराव की व्यवस्था दुरस्त नहीं है

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट के नानई गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है । यहां बीजेपी  विधायक कमल मलिक को ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा । विधायक को गांव वालों ने सड़क पर जमा सीवर के पानी में चलाया । दरअसल विधायक  बनने के बाद 4 साल तक गांव नानई में उन्होंने दर्शन तक नहीं दिए और ना ही काम किया । इसीलिए गांव में जब विधायक एक सभा को संबोधित करने पहुंचे तो जनता का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण सभा छोड़ कर चले गए और विधायक को वापस लौटना पड़ा ।

जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स उनका हाथ पकड़ कर सड़क पर भारी जलभराव के बीच ले गया । इस दौरान गांव वालों ने विधायक को अपनी बदहाली से परिचय करवाया । ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि आप एक बार भी गांव नहीं आए । गांव में जलभराव और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है । ग्राम प्रधान ने सड़क तो बनवाई लेकिन पानी की निकासी की सही व्यवस्था नहीं की ।

जब इस बारे में विधायक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं । गांव के लोगों का विकास हमारा कर्तव्य है । लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।  हालांकि इस वीडियो के वायरल  होने के बाद विधायक की खूब बेइज्जती भी हुई । सोशल मीडिया पर लोग ग्रामीणों द्वारा उठाए गए कदम की तारीफ कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी या पता चलना चाहिए कि उनके क्षेत्र के लोग किस बदहाली में रह रहे हैं ।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहापुड़भारतीय जनता पार्टीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'