लाइव न्यूज़ :

गुजरात की क्षमा खुद के गले में वरमाला डालकर करेगी खुद से शादी, जानिए इस अनोखे मांजरे के बारे में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 3, 2022 17:31 IST

गुजरात के वडोदरा की रहने वाली 24 साल की क्षमा 11 जून को स्व-विवाह करने जा रही है, जिसमें दुल्हन भी वही होंगी और दुल्हा भी वही होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के वडोदरा की रहने वाली क्षमा खुद से शादी करने जा रही हैं11 जून को स्व-विवाह करने वाली 24 साल की क्षमा के माता-पिता इस शादी के लिए राजी हैंमहाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट क्षमा इस शादी को पारंपरिक तरीके से करेंगी

अहमदाबाद: क्या कभी आपने सुना है कि शादी का मंडप सजा हो, बाराती हों, सात फेरे दिलवाने के लिए पंडित भी मौजूद हो लेकिन शादी में दुल्हा ही न हो।

अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसे कैसे कोई शादी हो सकती है। अगर दिमाग सोचते हुए चकरा रहा हो तो अब सुनिए असल किस्सा। दरअसल गुजरात के वडोदरा की रहने वाली 24 साल की क्षमा ऐसा ही विवाह करे जा रही हैं, जिसमें सब होंगे सिवाय दुल्हे के।

जी हां, क्षमा खुद से शादी करने जा रही है। अब फिर आप सोच रहे होंगे कि भला ये कैसे हो सकता है तो समाचार वेबपोर्टल 'मिडडे' के मुताबिक क्षमा बिंदु आने वाली 11 जून को स्व-विवाह करने जा रही है, जिसमें दुल्हन भी वही होंगी और दुल्हा भी वही होंगी।

जब क्षमा ने अपने माता-पिता से शादी के इस प्लान के बारे में बताया तो सुनकर उनका भी दिमाग चकरा गया था। क्षमा ने जब मा-बाप को इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने क्षमा से कहा कि उसका दिमाग खराब हो गया है। ऐसे किस तरह से शादी होती है, लेकिन जब क्षमा ने उन्हें समझाया कि शादी केवल दूसरे से क्यों खुद से क्यों नहीं की जा सकती है, आखिर आत्म-प्रेम भी कोई चीज होती है। जिसके बाद क्षमा के माता-पिता भी मान गये।

इस मामले में क्षमा ने कहा, "मैंने बचपन से ही खुद के साथ शादी का फैसला कर लिया था। इसके अलावा मैंने एक वेब सीरीज देखा था, जिसमें एक डायलॉग था, "हर महिला दुल्हन बनना चाहती है लेकिन पत्नी नहीं" इसलिए मैंने खुद की दुल्हन बनने का फैसला किया। जब मैंने इस विषय में गूगल सर्च किया तो पता चला कि इसे सिंगल मैरिज कहते हैं।"

वडोदरा की महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाली क्षमा की शादी में मेंहदी की रस्म 9 जून को होगी और उसके बाद 11 जून को वो बारातियों के सामने खुद के गले में वरमाला डालकर खुद से शादी करेंगी।

क्षमा ने कहा, "शादी के दिन मैं खुद के गले में केवल वरमाला ही नहीं डालूंगा बल्कि पंडित की मदद से शास्त्रों के विधान से सात व्रत और फेरे भी लूंगी। उसके बाद में खुद को सिंदूर भी लगाऊंगा। शादी के लिए मेरा वेडिंग कार्ड भी छप चुका है और मैंने दुल्हन के कपड़े भी खरीद लिये हैं।"

क्षमा ने कहा कि जब खुद से शादी करने के बारे में उन्होंने अपने माता-पिता से चर्चा की तो उन्होंने कहा, “यह शादी करने का कोई तरीका नहीं है। मेरा दिमाग खराब हो गया है, जो मैं इस तरह की बाते कर रही हूं।" उसके बाद क्षमा ने अपने माता-पिता को समझाया कि दरअसल इसके पीछे उनकी क्या सोच है और उसे जानने के बाद माता-पिता ने क्षमा को सिंगल मैरिज की इजाजत दे दी।

क्षमा ने कहा कि उनकी शादी के लिए अहमदाबाद और वडोदरा से कुछ खास दोस्त शामिल होंगे, उसके अलावा उनके परिवार वाले शादी में वीडियो कॉल के जरिए शामिल होंगे।

टॅग्स :गुजरातवडोदरा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो