लाइव न्यूज़ :

गुजरात: वडोदरा में होगी अनोखी शादी, लड़की रचाएगी खुद से ब्याह, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2022 17:30 IST

हैरान करने वाली यह अनोखी शादी, 11 जून को होगी। शादी की तैयारी हो रही हैं। क्षमा ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी की शॉपिंग ली है।

Open in App
ठळक मुद्देवडोदरा की क्षमा 11 जून को कर रही हैं खुद से शादीशादी के बाद गोवा में हनीमून मनाने जाएंगी क्षमा

वडोदरा: ये खबर पढ़ने में थोड़ी अजीब लगेगी, लेकिन ऐसा वास्तव में होने जा रहा है। गुजरात के वडोदरा की एक लड़की पूरे रस्मों-रिजावों के साथ खुद से ब्याह रचाने जा रही है। यूं तो शादी के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। लेकिन ये मामला अनोखा है। यहां एक ही व्यक्ति है, जो खुद से ही शादी रचा रहा है। इस खबर को सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।  

वडोदरा की क्षमा कर रही हैं खुद से शादी

वडोदरा की 24 वर्षीय लड़की क्षमा बिंदु सभी परंपराओं और शादी के संकल्पों के साथ खुद से शादी करने के लिए तैयार है। इस पर क्षमा ने कहा कि मेरे दिमाग में यह विचार लंबे समय से था लेकिन नहीं सोचा था कि यह संभव होगा। फिर मैंने 'सोलोगैमी' के बारे में पढ़ा। तभी मैंने सोचा कि चलो खुद से शादी कर लेते हैं।

इस कारण लिया है खुद से ब्याह रचाने का फैसला

दरअसल, वह कभी भी शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन दुल्हन बनना चाहती थी। इस कारण ही क्षमा ने खुद से शादी करने का फैसला किया है। उन्होंने इस निर्णय के पहले ऐसे शादी के बारे में सर्च किया पर उन्हें इसके निगेटिव परिणाम मिले। उन्होंने कहा कि वह शायद सेल्फ मैरिज का पहला उदाहरण स्थापित करने वाली हैं।

11 जून को होगी शादी

यह अनोखी शादी, 11 जून को होगी। शादी की तैयारी हो रही हैं। क्षमा ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी की शॉपिंग ली है। लहंगे से लेकर ज्वैलरी तक की खरीदारी की जा चुकी है। यह शादी पूरी परंपरा के साथ होगी। 

गोवा में हनीमून मनाने जाएंगी क्षमा

क्षमा ने कहा कि लोग हमेशा ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं जिनसे वह प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं इसलिए मैं खुद से शादी कर रही हूं। इतना ही नहीं शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी और इसके लिए उन्होंने गोवा का चयन किया है।

टॅग्स :गुजरातवडोदरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो