लाइव न्यूज़ :

जो भी इस शादी में गया, मालामाल हुआ! बारातियों ने उड़ा दिए 90 लाख रुपए के नोट, देखें वायरल वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 2, 2019 11:04 IST

गुजरात के जामनगर में ये शादी 30 नवंबर 2019 को हुई। बाराती में दूल्हे के परिजनों ने एक सौ और दो सौ के नोट नहीं बल्कि सिर्फ 500 और 2 हजार रुपए के नोट उड़ाए।

Open in App
ठळक मुद्देशादी जामनगर के चेला गांव में जडेजा परिवार के यहां थी। वायरल वीडियो में भी नोटों की बारिश देखी जा सकती है।

गुजरात के जामनगर से एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक शादी का है। गुजरात के जामनगर की ये शादी चर्चा का विषय बन गई है। इस शादी में खर्चा के अलावा बारातियों ने शो-ऑफ के नाम 90 लाख रुपए उड़ा दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

गुजरात के जामनगर में ये शादी 30 नवंबर 2019 को हुई। न्यूज 18 के रिपोर्ट के मुताबिक, बाराती में दूल्हे के परिजनों ने एक सौ और दो सौ के नोट नहीं बल्कि सिर्फ 500 और 2 हजार रुपए के नोट उड़ाए। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शादी में 90 लाख रुपए के नोट उड़ाए गए। 

वायरल वीडियो में भी नोटों की बारिश देखी जा सकती है। हालांकि वीडियो में नोट दो हजार के हैं या पांच सौ के इसका पता नहीं चल पा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर नोटों की परत लग गई है। 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने कहा कि जो भी शादी में गया होगा वो तो माला-माल हो गया होगा। लेकिन आपको बता दें कि दावा किया गया है कि शादी में उड़ाई गई राशि को पांच गांवों की गोशालाओं को दान में दी जाएगी। शादी जामनगर के चेला गांव में जडेजा परिवार के यहां थी। शादी के बाद दूल्हा ऋषिराज जडेजा हेलिकॉप्टर से दुल्हन को विदाकर गांव कुनड ले गया। 

टॅग्स :गुजरातवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल