लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव पर सांसद रवि किशन का भोजपुरी मिक्स गाना 'गुजरात मा मोदी छै' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2022 12:35 IST

गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन ने यूपी चुनाव की तरह अब एक गाना लॉन्च किया है जो गुजरात गुजरात विधानसभा चुनाव पर है। इसमें भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों के बारे में बात की गई है।

Open in App

नई दिल्ली: गुजरात विधान सभा चुनाव की हलचल के बीच गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन द्वारा एक रैप सॉन्ग शुक्रवार को रिलीज किया गया है। रवि किशन ने यह गाना अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। रवि किशन का यह गाना 'गुजरात मा मोदी छै', भोजपुरी गुजराती मिक्स है, जो गुजरात में रहने वाले यूपी बिहार के साथ गुजराती वोटर्स को ध्यान में रख कर बनाया गया है। 

इस गाने को लेकर रवि किशन ने कहा कि गाना 'गुजरात मा मोदी छै', विकसित गुजरात की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा, 'गुजरात को विकास की रफ्तार से जोड़ने में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी का योगदान की सराहना दुनिया भर में होती है। तभी देश की जनता ने एक नहीं दो बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को चुना और प्रधानसेवक के रूप में आम जन मानस के दिलों में बसने वाले नरेंद्र भाई मोदी को चुना है।' 

रवि किशन ने कहा कि आज गुजरात में चुनाव है और जनता जानती है कि भाजपा ने गुजरात के विकास को सदैव आगे रखा है। इस म्यूजिक वीडियो में समृद्ध गुजरात की मुखर झलक है। इसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। 

बता दें कि रवि किशन, इससे पहले भी यूपी चुनाव के वक्त यूपी में सब बा रैप सॉन्ग लेकर आए थे, जो वायरल भी हुआ था। अब एक बार फिर से वे  गाना 'गुजरात मा मोदी छै' लेकर आए हैं। यह गाना रवि किशन प्रोडक्शन से बना है, जिसे खुद रवि किशन ने गाया है। लिरिक्स मृत्युंजय का है और म्यूजिक मुन्ना मिश्रा ने दिया है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022रवि किशननरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल