लाइव न्यूज़ :

गुजरात में गरबा करते-करते 21 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

By विनीत कुमार | Updated: October 3, 2022 09:43 IST

गुजरात के आणंद में गरबा डांस करने के दौरान 21 साल के एक शख्स की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार युवक को हार्ट अटैक आया और इसी के चलते उसकी मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के आणंद जिले में गरबा करने के दौरान 21 साल के युवक को आया हार्ट अटैक, मौत।गरबा का आयोजन आणंद में तारापुर की शिव शक्ति सोसायटी द्वारा किया गया था। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई युवक की मौत, वीडियो बना रहे दोस्तों के कैमरे में पूरी घटना हुई कैद।

आणंद: नवरात्रि में इन दिनों देश के कई राज्यों और जिलों में गरबा का आयोजन हो रहा है। गुजरात के आणंद जिले में भी ऐसा ही एक आयोजन चल रहा था लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों को शोक से भर दिया। दरअसल, रविवार को आणंद में गरबा की धुन पर डांस करने के दौरान 21 साल के एक शख्स की अचानक मौत हो गई। गरबा का आयोजन आणंद में तारापुर की शिव शक्ति सोसायटी द्वारा किया गया था। 

इसी आयोजन में वीरेंद्र सिंह रमेश भाई राजपूत भी गरबा कर रहे थे। हालांकि, इसी दौरान वे डांस करते हुए अचानक बेहोश हुए और फिर उनकी मौत हो गई। यह पूरी घटना उनके एक दोस्त के कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय वीरेंद्र की रास्ते में मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। वीरेंद्र के पिता गुजरात के मोराज गांव के एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं और वह उनका छोटा बेटा था।

पूरी घटना 30 सितंबर की है। 21 साल के वीरेंद्र सिंह राजपूत गरबा खेल रहे थे। इस दौरान उनके दोस्त वीडियो बना रहे थे। तभी वीरेंद्र अचानक गिर पड़ा। इसके बाद आसपास के लोग आननफानन में उसे अस्पताल लेकर गए। हालांकि, वीरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

तीन साल पहले 2019 में भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था जब माउंट आबू में एक शख्स की गरबा करने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। दरअसल, सूरत से 6 कपल छुट्टी मनाने माउंट आबू पहुंचे थे। रात को गरबा डांस के दौरान जगदीश नाम के शख्स को हल्की परेशानी हुई। इसके बाद वे अलग खड़े हो गए और फिर अचानक हार्ट अटैक आने से गिर पड़े। जगदीश को भी नहीं बचाया जा सका और मौत हो गई।

टॅग्स :नवरात्रिगुजरातहार्ट अटैक (दिल का दौरा)वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?