लाइव न्यूज़ :

Google Trends: दिल्ली चुनाव में शाहीन बाग का मुद्दा गरम, जानें योगी आदित्यनाथ का कनेक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 11:51 IST

शाहीन बाग ओखला विधानसभा क्षेत्र में आता है और यहां सीएम योगी ने एक रैली को भी संबोधित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहीन बाग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करंट वाला बयान काफी चर्चित रहा। पिछले एक हफ्ते के Google Trends के अनुसार शाहीन बाग को लेकर बिहार में सर्च ज्यादा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग का मुद्दा गरम है। नागरिकता संशोधन बिल (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजीयन (एनआरसी) के विरोध लेकर दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले डेढ़ महीनों से आंदोलन चल रहा है। इस बीच शाहीन बाग कई बार नेताओं के बयानों के अलावा अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहा। एक बार जामिया इलाके में और तो एक बार शाहीन बाग इलाके में गोली चलाने की घटना सामने आ चुकी है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों एक-दूसरे पर शाहीन बाग के जरिए राजनीति करने का आरोप लगा रही हैं।

पिछले एक हफ्ते के Google Trends के अनुसार शाहीन बाग को लेकर बिहार में सर्च ज्यादा है। यानि बिहार के लोग शाहीन बाग को लेकर ज्यादा सर्च कर रहे हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली का नंबर आता है। दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव है और नतीजे 11 को आएंगे।

1 फऱवरी को शाहीन बाग के सर्च में उछाल

एक फरवरी 2020 को निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था, उस दिन शाहीन बाग के मुद्दे में अचानक उछाल गोली चलाने की घटना के बाद आ गई। दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी से जुड़े एक शख्स कपिल गुर्जर ने गोली चलाई है। हालांकि कपिल के परिजनों ने खुद को पीएम मोदी का सेवक बताया है। 30 जनवरी से 6 फरवरी के शाहीन बाग के ट्रेंड में फिर 4 फरवरी को थोड़ा उछाल आता है।

योगी आदित्यनाथ भी सर्च में 

शाहीन बाग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करंट वाला बयान काफी चर्चित रहा। हालांकि, शाहीन बाग के Related queries में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। शाहीन बाग ओखला विधानसभा क्षेत्र में आता है और यहां सीएम योगी ने एक रैली को भी संबोधित किया है। इसके अलावा जामिया और राम जन्म भूमि भी सर्च में है लेकिन शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं है।

टॅग्स :शाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020योगी आदित्यनाथअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीअमित शाहओखला
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO