लाइव न्यूज़ :

फिर से गूगल मैप ने दिया धोखा?, चालक ने रास्ता चुना और बनास नदी में बही वैन, 3 लोगों की मौत, बच्चा लापता, छत पर चढ़ 5 ने बचाई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2025 13:16 IST

हादसा मंगलवार देर रात लगभग 1:30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक वैन में सवार परिवार भीलवाड़ा जिले में एक धार्मिक स्थल के दर्शन कर घर लौट रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपांच लोगों ने वैन की छत पर बैठकर जान बचाई। बनास नदी के तेज बहाव में वैन काफी दूर तक बह गई।‘गूगल मैप’ की मदद से यह रास्ता चुना था।

जयपुरः राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार देर रात वैन के नदी में बहने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा लापता हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वैन के चालक ने कथित रूप से ‘गूगल मैप’ की मदद से यह रास्ता चुना था। वह वैन को उस पुलिया की ओर ले गया जिसे कुछ महीनों से बंद कर दिया गया था। वैन ने उसे पार करने की कोशिश की तो वह तेज बहाव में बह गई। पुलिस के मुताबिक, वैन में एक ही परिवार के लोग थे। बनास नदी के तेज बहाव में वैन काफी दूर तक बह गई, जिससे चार लोग डूब गए जबकि पांच लोगों ने वैन की छत पर बैठकर जान बचाई। यह हादसा मंगलवार देर रात लगभग 1:30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक वैन में सवार परिवार भीलवाड़ा जिले में एक धार्मिक स्थल के दर्शन कर घर लौट रहा था।

पुलिस ने बताया कि वैन चालक ने रास्ता खोजने के लिए ‘गूगल मैप’ का इस्तेमाल किया, जो उन्हें बनास नदी पर बने एक ऐसे पुल की ओर ले गया जो लंबे समय से बंद था। चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बनास नदी में उफान के कारण नदी पार करने वाले सभी रास्ते बंद थे लेकिन यह परिवार ऐसे ही एक बंद पुल को लांघकर सोमी-उपरेड़ा पुलिया पर चला गया, जो कुछ महीनों से बंद थी।

उन्होंने बताया कि जैसे ही चालक ने नदी पार करने की कोशिश की कार पुल पर फंस गई और नदी के तेज बहाव में बहने लगी। अधिकारी ने बताया, “वैन में सवार लोग खिड़की तोड़कर उसकी छत पर चढ़ गए और उनमें से एक ने अपने रिश्तेदार को फोन किया, जिसने घटना की सूचना पुलिस को दी।” उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी रश्मि देवेंद्र सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और एक नाव का इंतजाम किया।

अधिकारी ने बताया कि अंधेरे में परिवार तक पहुंचना मुश्किल था लेकिन पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बेहतरीन काम किया और किसी तरह कार तक पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिवार के सदस्य अपने मोबाइल टॉर्च से बचाव दल को इशारा करते रहे। हालांकि, जब तक पुलिसकर्मी फंसे परिवार तक पहुंचे दो महिलाएं और दो बच्चे बह चुके थे।

उन्होंने बताया कि पांच लोगों को बचा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं और एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है जबकि एक बच्चे के शव की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चंदा (21), उसकी बेटी रुतवी, ममता (25) और उसकी बेटी खुशी (4) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जालोर जिले में एक अन्य हादसे में मंगलवार देर शाम छह युवक सुकड़ी नदी में डूब गए। पुलिस ने बताया कि तीन युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि तीन अन्य लोगों की तलाश जारी है।

टॅग्स :राजस्थानगूगल मैपPoliceबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो