लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के झारखंड पहुंचने के पहले ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #GoBackModi, लोगों ने कहा- 'यहां के मासूम लोगों को ...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 25, 2019 09:09 IST

Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान होगा। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी की झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए यह पहली चुनावी रैली होगी। पीएम मोदी के झारखंड पहुंचने से पहले ही ट्विटर पर हैशटैग  #GoBackModi टॉप ट्रेंड में है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 30 नवंबर से शुरू होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज (25 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  झारखंड के  डाल्टनगंज और गुमला में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के झारखंड पहुंचने से पहले ही ट्विटर पर हैशटैग  #GoBackModi टॉप ट्रेंड में है। इस ट्रेंड के साथ लोगों का कहना है कि पीएम मोदी हमेशा से ही झारखंड के आदिवासियों को लूट रहे हैं। इस ट्रेंड के साथ हजारों लोगों ने ट्वीट किया है। मोदी की झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए यह पहली चुनावी रैली होगी। 

प्रधानमंत्री मोदी अपनी डाल्टनगंज और गुमला की रैली से राज्य में प्रथम चरण में 13 सीटों के लिए होने वाले चुनावों में गुमला, विशुनपुर, लोहरदगा, सिसई समेत कम से कम नौ विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

इस हैशटैग के साथ ज्यादातर लोगों ने राइटर और ब्लॉगर हंसराज मीना के ट्वीट करके बाद ट्वीट किया है। वैरिफाइड यूजर हंसराज मीना ने ट्वीट कर कहा है, ''प्रिय, साथियों! आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर पलामू और गुमला में दो जनसभाएं करेंगें। फिर एक बार ठग चला, झारखंड के आदिवासियों को लूटने। हम ये होने नहीं देंगें। इसलिए आप सभी से अनुरोध हैं आज सुबह 7 बजे इसके विरोध में #GoBackModi टॉप ट्रेंड करें।'' 

वहीं कुछ यूजर का सवाल है कि आखिर देश के किसान लगातार आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? 

वहीं एक यूजर ने लिखा है कि पीएम मोदी लगातार झूठ बोल रहे हैं। 

झारखंड में कब है विधानसभा चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान होगा। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। पिछली बार भी राज्य में पांच चरण में मतदान हुआ था। 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीझारखंड विधानसभा चुनाव 2019ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम