लाइव न्यूज़ :

‘हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार’, पीएम मोदी पर बिलावल की टिप्पणी को लेकर गोवा के मंत्री ने किया हमला, भुट्टो का पुतला जलाते हुए भाजपा सांसद का हाथ जला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2022 20:26 IST

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में आतंकवाद को समर्थन देने को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला करने के बाद की थी।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व महाशक्ति के रूप में विशाल ताकत की तरह आगे बढ़ रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य प्रताप चिखलीकर का हाथ मामूली रूप से जल गया। टिप्पणियों के खिलाफ भाजपा के देशव्यापी प्रदर्शन के बीच शनिवार को यह घटना हुई।

पणजीः गोवा के पर्यटन मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रोहन खुंटे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की ओर से की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के जवाब में हिंदी की कहावत इस्तेमाल करते हुए कहा कि ‘हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार।’ 

 

बिलावल भुट्टो के इस बयान पर भारत में कड़ी प्रतिक्रिया हुई है और भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन किया। गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने ट्वीट किया, ‘‘ बिलावल भुट्टो की टिप्पणी, ‘हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार’ जैसी ही है।

हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत को विश्व महाशक्ति के रूप में उसके हक के तौर पर पदस्थापित करने के लिए विशाल ताकत की तरह आगे बढ़ रहे हैं।’ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निजी टिप्पणी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में टिप्पणी भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में आतंकवाद को समर्थन देने को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला करने के बाद की थी।

बिलावल भुट्टो का पुतला जलाते हुए भाजपा सांसद का हाथ जला

महाराष्ट्र के नांदेड़ में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला जलाने के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य प्रताप चिखलीकर का हाथ मामूली रूप से जल गया। यह जानकारी पार्टी के एक पदाधिकारी ने रविवार को दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भुट्टो की आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ भाजपा के देशव्यापी प्रदर्शन के बीच शनिवार को यह घटना हुई।

पार्टी पदाधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी मंत्री के पुतले को जलाने के लिए जैसे ही नांदेड़ के सांसद ने माचिस की तीली जलाकर पुतले को लगाई, उनका हाथ जल गया। उन्होंने बताया कि चिखलीकर के आसपास खड़े लोगों ने फौरन मदद की और उनका हाथ ज्यादा नहीं जला।

टॅग्स :BJPपाकिस्तानजयशंकरमहाराष्ट्रगोवाgoa
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल