लाइव न्यूज़ :

विशाल, मेरी शादी 26 अप्रैल को है, मुझे भगाकर ले जाना, 10 रुपए के नोट पर प्रेमिका ने लिखा संदेश, मीम्स की आई बाढ़

By अनिल शर्मा | Updated: April 20, 2022 15:55 IST

एक समय 10 रुपए के नोट पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखे तस्वीर ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। लोगों ने उस वक्त इसपर खूब मीम्स और चुटकुले बनाए थे

Open in App
ठळक मुद्दे10 रुपए के नोट पर कुसुम नाम की लड़की ने अपने प्रेमी से उसे भगा ले जाने की फरियाद की है 26 अप्रैल से पहले भगा ले जाने की प्रेमिका की गुहार पर यूजर्स खूब मीम्स बना रहे हैं

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक नोट की तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसपर एक लड़की की तरफ से अपने प्रेमी को संदेश दिया गया है कि उसकी जल्द शादी होने जा रही है। वह उसे भगा ले जाए। यह संदेश 10 रुपए के एक नोट पर लिखा गया है। नोट पर लड़की की तरफ से शादी की तारीख भी लिखी गई है। उसने लिखा- विशाल मेरी 26 अप्रैल को शादी है। मुझे भगा के ले जा। आईलवयू। तुम्हारी कुसुम।

गौरतलब है कि एक समय 10 रुपए के नोट पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखे तस्वीर ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। लोगों ने उस वक्त इसपर खूब मीम्स और चुटकुले बनाए थे। अब कुसुम नाम से लिखे इस संदेश पर लोगों द्वारा खूब मीम्स बनाए जा रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक शख्स ने लिखा- पता चला 26 अप्रैल को 10 विशाल पहुंच गए कुसुम को भगाने।

एक ने लिखा- ट्विटर अपनी शक्ति दिखाओ। 26 अप्रैल के पहले कुसुम का ये संदेश विशाल तक पहुंचाना है। दो प्यार करने वाले को मिलाना है। कृपया सभी जाननेवाले विशाल को टैग करें।

एक ने टिप्पणी की- मैसेज में लिखा है, ''विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को तय है, प्लीज मेरे साथ भाग जाओ. आई लव यू. तुम्हारी 'कुसुम'।'' अभी भी ऐसी प्रेम कहानियां समाज में मौजूद हैं, मुझे उम्मीद है कि विशाल 26 अप्रैल से पहले इसे भगा ले जाएगा! देसी भारतीय प्रेम कहानियां...।

एक अन्य ने लिखा- विशाल नाम के किसी शख्स ने उसके विश्वास को तोड़ा है और लोग उसका मजाक बना रहे हैं। कुसुम इससे बेहतर की हकदार है। यह मेरा भारत नहीं है जिसका मोदीजी ने सपना देखा था।

 

टॅग्स :हिंदी समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो