लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बनी बप्पा की अनोखी मूर्ति, 7 किलो सोयाबीन के दानों का हुआ इस्तेमाल, बेहद कम खर्च में हुआ काम

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 12, 2021 14:25 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों गणेश उत्सव को लेकर अलग ही माहौल है , जहां तरह-तरह की मूर्तियां देखने को मिल रही है । ऐसा ही एक प्रतिमा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है ।

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों ने मिलकर बनाई सोयाबीन की गणेश मूर्तिइको फ्रेंडली मूर्ति ने जीता लोगों का दिल इस मूर्ति को बनाने में मात्र 900 रुपए खर्च हुए

मुंबई :  देशभर में गणेश पूजा बड़ी धूमधाम से बनाया जा रहा है । इस दौरान हर कोई अपने-अपने घरों में गणेश जी की मनमोहक और अनोखी मूर्ति स्थापित करता है । इन दिनों गणेश भगवान की एक ऐसी ही मूर्ति चर्चा में बनी हुई है , जिसे महाराष्ट्र के वाशिम जिले के कुछ किसानों ने मिलकर बनाया है । यह मूर्ति खासा चर्चा का विषय बनी हुआ है । 

गणेश उत्सव के दौरान हमें एक से बढ़कर एख मूर्तियां देखने को मिलती है लेकिन मूर्तियां बनाने में कुछ हानिकारक चीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पानी में विसर्जन करने के बाद कई तरह के नुकसान हो सकते हैं । इस कारण सरकार और लोग पर्यावरण को नुकसान न हो । इस बात का ध्यान रखते हुए ऐसी मूर्तियों का निर्माण कर रहे हैं । अब एक ऐसी ही सोयाबीन दानों की  इको-फ्रेंडली मूर्ति बनाई गई है । इसमें थर्मोकोल का इस्तेमाल नहीं किया गया है ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बप्पा की इस अनोखी मूर्ति को बनाने में सात किलो सोयाबीन के दानों का इस्तेमाल किया गया है । इसे बनाने के लिए सात किसानों ने एक-एक किलो सोयाबीन जमा किया था । इसे तैयार करने में 16 दिन का समय लगा है ।

बेहद कम खर्चे में बनी मूर्ति

जानकारी के अनुसार, गणेश जी की इको-फ्रेंडली सोयाबीन की मूर्ति को बनाने में करीब 900 रुपए का खर्च आया है । इसमें लगे सोयाबीन की कीमत करीब 400 रुपए थी । वहीं सोयाबीन के दानों को चिपकाने के लिए सौ रुपए का फेविकोल इस्तेमाल किया गया है । कुल मिलाकर इस मूर्ति को बनाने में नौ सो रुपए खर्च हुए हैं । मूर्ति का वजन लगभग 35 किलो बताया जा रहा है । इसे वासिम के एक गांव में स्थापित किया गया है, जहां लोगों को यह अनोखा प्रयोग काफी पसंद आ रहा है । सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो