लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में पहली बार दिखा किंग कोबरा, वीडियो हुआ वायरल, देखकर आप भी होंगे हैरान

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 11, 2021 10:19 IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिमाचल प्रदेश में पहली बार देखे गए किंग कोबरा का क्लिप है । इस सांप को देखकर सभी दंग हैं । इसकी लंबाई बहुत ज्यादा है ।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में पहली बार पाया गया सबसे लंबा किंग कोबरा शख्स ने वीडियो बनाकर वन अधिकारी को दी सूचना जिला के वन अधिकारी ने सांप के पाए जाने की पुष्टि की

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में पहली बार किंग कोबरा सांप को देखा गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हिमाचल प्रदेश में एक स्थानीय निवासी ने इसे देखा और उसका वीडियो बना लिया। 

सांप का यह वीडियो प्रवीण सिंह नाम के शख्स ने रिकॉर्ड किया था और सोशल मीडिया पर शेयर किया था ।  व्यक्ति ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया और भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कस्वां को सांप की पहचान करने को कहा ।

दरअसल सिंह अपने पालतू कुत्ते के साथ सुबह वॉक पर गए थे । वहां उनके कुत्ते ने उन्हें सांप की मौजूदगी के बारे में सतर्क किया और सिंह ने सांप को गहरे चट्टान के छेद से निकलते हुए देखा । उन्होंने यह पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया । हालांकि उन्हें नहीं पता था कि यह हिमाचल प्रदेश में देखा जाने वाला पहला किंग कोबरा है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कालोर जंगल से सटे हुए गिरिनगर के पास सांप को कथित तौर पर देखा गया था । सिंह ने सिरमौर जिले में पांवटा साहिब वन्य जीव विभाग के साथ सांप की रिकॉर्डिंग भी शेयर की । घातक सांप आमतौर पर अन्य सांप और अन्य कशेरुकी जीवों जैसे  चूहे और छिपकलियों को खाते हैं।

इस बीच राज्य के वन्यजीव अधिकारियों ने इससे संबंधित दस्तावेज देखे जाने की पुष्टि की है । जिला वन अधिकारी (डीएफओ) कुणाल अंगरीश ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल का दौरा भी किया और सांप के निशान भी पाएं।

हिमाचल प्रदेश की प्रधान मुख्य वन संरक्षक अर्चना शर्मा ने रिपोर्ट में कहा कि हमने अपने रिकॉर्ड की जांच की और पाया कि एक किंग कोबरा पहले कभी हिमाचल प्रदेश में नहीं देखा गया था । यह पहली बार है कि यह सांप हिमाचल के शिवालिक पहाड़ियों में देखा गया है । इससे पहले उत्तराखंड के पास के पहाड़ी राज्यों में इसकी उपस्थिति थी । अब हिमाचल में भी दिखना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण बात है । 

टॅग्स :वायरल वीडियोहिमाचल प्रदेशउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?