लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में छिनी 5 स्टार शेफ की नौकरी, आज सड़क किनारे बिरयानी बेचकर हो गए फेमस

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 3, 2020 11:13 IST

कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन लगाया गया, जिसमें कई लोगों की नौकरी छिन गई। मुंबई के अक्षय पार्कर भी इनमें से एक हैं लेकिन...

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन की वजह से गई अक्षय पार्कर की नौकरी।5 स्टार होटल में काम कर चुके अक्षय।मुंबई में सड़क किनारे लगाया बिरयानी का स्टॉल, हो गए फेमस।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया। इसने काफी हद तक लोगों को इस संक्रमण से दूर तो रखा, लेकिन इसका अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव देखने को मिला।

लॉकडाउन में गई अक्षय पार्कर की नौकरी

आम लोगों को भी इससे भारी नुकसान हुआ। कई सेक्टर में कार्यरत लोगों की नौकरियां चली गईं। इनमें से एक नाम मुंबई के अक्षय पार्कर का भी है, जो एक फाइनल स्टार होटल में बतौर शेफ काम करते थे। कोरोना ने उनकी नौकरी जरूर छीन ली, लेकिन हुनर और जज्बा नहीं।

अक्षय दादर इलाके में जेके सावंत मार्ग पर अपनी स्टॉल लगाते हैं।

क्रूज में 8 साल काम कर चुके अक्षय

अक्षय ताज फ्लाइट सर्विसेज के अलावा क्रूज में भी आठ साल तक काम कर चुके थे। लॉकडाउन के चलते नौकरी छिनी, तो उन्होंने दादर इलाके में जेके सावंत मार्ग पर किनारे बिरयानी का स्टॉल लगा लिया।

सड़क किनारे लगाया बिरयानी का स्टॉल

अक्षय वेज बिरयानी 800 रुपए प्रति किलोग्राम, जबकि नॉन-वेज बिरयानी को 900 रुपए प्रति किलोग्राम की कीमत पर बेचते हैं। जब सोशल मीडिया पर उनकी कहानी वायरल हुई, तो ना सिर्फ लाइक्स और कमेंट मिले, बल्कि लोगों ने खुद इनके स्टॉल पर जाकर बिरयानी खरीदना भी शुरू कर दिया।

अक्षय की कहानी एक फेसबुक पेज पर शेयर की गई थी।

आज अक्षय ना सिर्फ मुंबई, बल्कि देश और विदेश में भी फेमस हो चुके हैं। उनका मानना है कि किसी भी परिस्थिति में इंसान को हार नहीं माननी चाहिए। अगर एक रास्ता बंद होता है, तो भगवान दूसरी राह भी जरूर खोलता है।

भारत में कोविड-19 के मामले 95 लाख के पार

देश में कोविड-19 के मामले 3 दिसंबर को 95 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 89.73 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई। 

एक दिन में कोविड-19 के 35,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 95,34,964 हो गए। वहीं 526 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,38,648 हो गई। 

आंकड़ों के अनुसार देश में 89,73,373 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। 

टॅग्स :मुंबईसोशल मीडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो