लाइव न्यूज़ :

एक्सरसाइज करें प्लेटफॉर्म टिकट मुफ्त पाएं, रेल मंत्री पीयूष गोयल से बोले यूजर्स- 1000 KM तक टिकट फ्री करें, पूरा भारत स्लिम दिखेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2020 16:37 IST

दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर एक्सरसाइज करके आप मुफ्त प्लेटफॉर्म टिकट पा सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देरेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके प्लेटफॉर्म टिकट पाने का रास्ता बताया है.रेल मंत्री के ट्वीट पर कई यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

अगर आप प्लेटफॉर्म टिकट को लेने में परेशानी होती है तो एक्सरसाइज करते आसानी से इसे प्राप्त कर सकते हैं। देश के छोटे स्टेशनों में तो प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से मिल जाता है लेकिन बड़े और व्यस्त स्टेशनों में इसे लेने के लिए लंबी लाइन लगनी पड़ती है। दिल्ली के व्यस्त स्टेशनों में आनंद विहार का नंबर सबसे पहले आता है। बिहार-उत्तर प्रदेश जाने वाली कई गाड़ियां यहीं से खुलती है। यहां पर प्लेटफॉर्म टिकट पाने के लिए आपको जद्दोजहद भी करनी पड़ती है।

अब रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि कैसे आप आसानी से टिकट पा सकते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, फिटनेस के साथ बचत भी: दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए अनूठा प्रयोग किया गया है। यहां लगाई गई मशीन के सामने एक्सरसाइज करने पर प्लेटफार्म टिकट नि: शुल्क लिया जा सकता है। बता दें कि प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये में आता है। 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 25 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें टिकट मशीन के आगे एक युवक एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहा है। पीयूष गोयल के ट्वीट पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

वहीं एक यूजर ने कहा, हरियाणा में हरियाणा में तो हर स्टेशन पर कम से कम 4-5 मशीनें लगानी पड़ेगी तभी औरों का नम्बर आएगा। बता दें कि खेल-कूद के मामले में हरियाणा काफी आगे है। कुश्ती और बॉक्सिंग हरियाणा के हरेक गांव में लोकप्रिय हैं। 

पीयूष गोयल महाराष्ट्र से आते हैं। एक यूजर ने मुंबई में लगाने की मांग कर डाली। इससे पहले पीयूष गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि नवरात्रि में श्री रामायण यात्रा (SHRI RAMAYAN YATRA) नामक ट्रेन चलाई जाएगी।  28 मार्च से नई दिल्ली को चलने वाली इस ट्रेन के लिए आईआरसीटीसी ने स्पेशल टूर पैकेज की भी घोषणा की है।  

टॅग्स :पीयूष गोयलभारतीय रेलदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल