लाइव न्यूज़ :

नेपाल की फायरिंग से भारतीय की मौत: पीएम मोदी पर फूटा लोगों का गुस्सा, कहा- 'अब ये भी हमला करेंगे, कहां है 56 इंच का सीना'

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 12, 2020 14:43 IST

नेपाल पुलिस की ओर से फायरिंग बिहार के सीतामढ़ी के करीब जानकीनगर बॉर्डर पर की गई। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विदेशी नीति काफी कमजोर है।स्थानीय लोगों का कहना है कि ये घटना नेपाल की तरफ से हुई गोलीबारी के कारण यह घटना हुई है।

नई दिल्ली: भारत-नेपाल के बीच सीमा पर जारी विवाद के बीच बिहार के सीतामढ़ी (Sitamarhi) के करीब बॉर्डर पर नेपाल की ओर से फायरिंग की गई है। बिहार के सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा (India-Nepal border) पर नेपाली पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमकर आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विदेशी नीति बिल्कुल सही नहीं है। नेपाल के साथ-साथ लोग भारत-चीन सीमा विवाद को जोड़कर भी मोदी सरकार पर आक्रोश दिखा रहे हैं। 

कांग्रेस प्रवक्ता और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने लिखा है, ''अब पीएम मोदी के दोस्त "डोनाल्ड ट्रंप जी'' भारत और नेपाल के बीच मध्यस्थता की पेशकश कर सकते हैं। ईमानदारी से देखें तो पीएम मोदी इस देश के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री हैं ... सवाल यह है कि पीएम अब इस मुद्दे को हटाने के लिए क्या कार्रवाई करेंगे! दाऊद मर गया? थरूर? हिंदू मुस्लिम? खतरे में हैं पीएम की जान?''

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग से जुड़े हुए श्रीवत्स ने ट्वीट कर लिखा, कहां है पीएम नरेंद्र मोदी का अब 56 इंच का सीना। उन्होंने लिखा, ''दो दिन पहले, नेपाल की संसद ने भारतीय क्षेत्र का दावा करते हुए एक विधेयक पारित किया। आज, नेपाली पुलिस ने भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दी। PM मोदी क्या आप इमेज के बारे में चिंता करना छोड़ देंगे और भारत की रक्षा करेंगे?  यहां तक कि नेपाल भी हम पर हमला कर रहा है!''

अशोक स्वैन ने लिखा, नेपाल पुलिस की गोलीबारी में एक भारतीय की मौत और कई घायल। नेपाल पुलिस ने आखिर गोलीबारी क्यों की...भारतीयों का एक समूह जबरन नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहा था। नेपाल एक देश है और इसकी अपनी सीमा है। भारत को उसका सम्मान करना सीखना होगा।

पत्रकार रोहिणी सिंह ने लिखा, हमने अपने आप को काफी गिरा लिया है कि नेपाल भी सोचता है कि यह हमारे नागरिकों को मार सकता है?

वकील प्रशांत पटेल उमराव ने लिखा, भारत के खिलाफ चीन नेपाल का इस्तेमाल कर रहा है और खबर आ रही है कि नेपाल सेना कुछ भारतीय सीमा चौकियों पर गोलीबारी कर रही है।

पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने लिखा, भारत के इतिहास में सबसे त्रुटिपूर्ण विदेश नीति पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित की गई है।

एक अन्य ट्वीट में स्वाति चतुर्वेदी ने लिखा, क्या डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और नेपाल के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है? क्या नरेंद्र मोदी "बैड मूड" में हैं?

एक अन्य यूजर ने लिखा, नेपाल में भारतीयों पर गोलीबारी अखण्ड भारत की विदेश नीति को तोड़ती है। शायद काठमांडू में एक और हाउडी मोदी मदद करेंगे?

जानें नेपाल-भारत सीमा पर फायरिंग का पूरा घटनाक्रम

नेपाल पुलिस की ओर से फायरिंग बिहार के सीतामढ़ी के करीब जानकीनगर बॉर्डर पर की गई। जानकीनगर बॉर्डर पर नेपाल शस्त्र बल की ओर से फायरिंग में एक भारतीय शख्स की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि  इस फायरिंग में कम से कम पांच भारतीय नागरिकों को गोली लगी है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला नारायणपुर और लालबंदी बॉर्डर इलाके का बताया जा रहा है। कुछ लोग खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान नेपाल की शस्त्र बल की ओर से फायरिंग की गई।

मृतक की पहचान जानकी नगर टोले लालबंदी निवासी नागेश्वर राय के 25 साल के बेटे विकेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं, विनोद राम के पुत्र उमेश राम को दाहिने बांह में जबकि सहोरबा के बिंदेश्वर ठाकुर के बेटे उदय ठाकुर को दाए जांघ में गोली लगी है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  मृतक के पिता नागेश्वर राय ने बताया कि उनकी जमीन नेपाल में नारायणपुर में स्थित है। उसी जमीन पर खेत में उनका बेटा काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक नेपाली पुलिस ने गोली चला दी।

टॅग्स :नेपालबिहारसीतामढ़ीनरेंद्र मोदीट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा