लाइव न्यूज़ :

VIDEO: महाकुंभ में फिर लगी आग, सेक्टर 22 में जले 15 पंडाल, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: January 30, 2025 19:12 IST

Fire In Mahakumbh: महाकुंभ मेले में सेक्टर 22 के बाहरी क्षेत्र में चमनगंज चौकी के पास बृहस्पतिवार को एक टेंट में आग लग गई और इसकी चपेट में आकर 15 टेंट जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Open in App

Fire In Mahakumbh: महाकुंभ मेले में सेक्टर 22 के बाहरी क्षेत्र में चमनगंज चौकी के पास बृहस्पतिवार को एक टेंट में आग लग गई और इसकी चपेट में आकर 15 टेंट जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर 22 के बाहर चमनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में आज दोपहर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल तक पहुंचने के लिए मार्ग नहीं होने से दमकल की गाड़ियों को आने में दिक्कत हुई। हालांकि आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई और ना ही कोई घायल हुआ। शर्मा ने बताया, “ उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के मुताबिक, यह टेंट अनधिकृत तौर पर लगाया था। इस आग में 15 टेंट जल गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।”

 

टॅग्स :महाकुंभ 2025प्रयागराजउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोअजब गजबट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा