लाइव न्यूज़ :

बंदर को बिस्किट खिलाना महिला को पड़ा भारी, चेहरे पर लगे 10 टांके, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 26, 2022 17:22 IST

बच्चा गुम होने के बाद से खूंखार हो चुका पागल बंदर अचानक सरोज शुक्ला की दुकान पर पहुंच जाता है और उनकी दुकान पर रखे आइसक्रीम की फ्रिज पर जाकर बैठ जाता है। सरोज शुक्ला ने फ्रीज पर बैठे बंदर को फ्रीज से भगाया नहीं बल्कि उन्होंने उसे खाने के लिए बिस्किट दे दिया। बिस्किट खाने के बाद बंदर ने अचानक सरोज के चेहरे पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसरोज शुक्ला आइसक्रीम और सोडे की दुकान पर बैठी थीं, तभी बंदर ने उनपर हमला कर दिया लोगों ने आनन-फानन में सरोज शुक्ला को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उन्हें 10 टांके लगे बीते दिनों बंदर का बच्चा कहीं गुम हो गया, जिसके बाद वह खूंखार हो गया है

मुंबई: कभी-कभी जानवरों के साथ की जाने वाली मस्ती भारी पड़ जाती है। जी हां, मुंबई के मलाड इलाके में एक 59 साल की महिला को एक खूंखार बंदर से प्यार जताना इतना महंगा पड़ा की उसे बिस्किट खिलाने की एवज में वो सीधे पहुंच गईं।

खतरनाक बंदर पर दया दिखाने और उसे प्यार से बिस्किट खिलाने के चक्कर में अधेड़ महिला को अस्पताल में कुल 10 टांके लगे। जानकारी के मुताबिक लोगों ने बताया कि हमला करने वाला बंदर मलाड वेस्ट के अप्पापाड़ा के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में रहता है। बीते दिनों बंदर का बच्चा कहीं गुम हो गया, जिसके बाद वह खूंखार हो गया है और अक्सर आते-जाते लोगों पर हमला कर देता है।

उसी बंदर ने बीते गुरुवार को सरोज शुक्ला पर भी हमला कर दिया, जब वो अपनी आइसक्रीम और सोडे की दुकान पर बैठी थीं। घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चा गुम होने के बाद से खूंखार हो चुका पागल बंदर अचानक सरोज शुक्ला की दुकान पर पहुंच जाता है और उनकी दुकान पर रखे आइसक्रीम की फ्रिज पर जाकर बैठ जाता है।

सरोज शुक्ला ने फ्रीज पर बैठे बंदर को फ्रीज से भगाया नहीं बल्कि उन्होंने उसे खाने के लिए बिस्किट दे दिया। बिस्किट खाने के बाद बंदर ने अचानक सरोज के चेहरे पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। बंदर के हमले से घायल सरोज जब चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग उनकी ओर दौड़े तब तक बंदर वहां से भाग निकला था।

आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में सरोज शुक्ला को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उनके चेहरे पर 10 टांके लगाये। डॉक्टरों ने फौरन उनका इलाज किया, जिससे उन्हें राहत मिला और धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हुआ। इस घटना के बाद एक अन्य स्थानीय ने बताया कि उस बंदर ने बीते शुक्रवार को भी एक बच्चे पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाया तो वह भाग गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने उस बंदर के बारे में कई बार वन अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उन्होंने बंदर को पकड़ने पर कोई ध्यान नहीं दिया। पीड़ित सरोज शुक्ला के बेटे नरेंद्र शुक्ला ने कहा, "हमारे अलावा पुलिस ने भी इस मामले में वन विभाग से शिकायत की थी। बंदर पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम आई भी थी लेकिन बंदर भाग गया। सभी लोग इस काटने वाले बंदर से डरे हुए हैं।"

वहीं गुरुवार की घटना के बाद कुरार पुलिस ने कहा कि उनकी ओर से भी बंदर को पकड़े जाने के बारे में वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया है। वन कर्मचारी उसे पकतड़ने के लिए आये भी थे लेकिन वे यह कहकर वापस चले गए कि उन्हें वो बंदर नहीं मिला। हालांकि क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर वन कर्मचारियों के द्वारा उस बंदर को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा गया तो और भी बड़ा हादसा हो सकता है।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO