लाइव न्यूज़ :

फोनी ने 4 सेकंड में उड़ाई एम्स हॉस्टल की छत, वीडियो हुआ वायरल

By रजनीश | Updated: May 3, 2019 18:21 IST

गृहमंत्रालय ने देश के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान फानी के कहर की आशंका पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम के जरिए राहत और बचाव कार्य का संचालन किया जा रहा है।

Open in App

ओडिशा में फोनी तूफान ने कहर मचा रखा है। इस तूफान ने भुवनेश्वर में एम्स के हॉस्टल की छत उड़ा दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शुक्रवार का है। पीआईबी के डायरेक्टर जनरल शितांग्शु कर ने ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हवा इतनी तेज है कि एम्स भुवनेश्वर के हॉस्टल की छत उड़ गई।एम्स के अंडरग्रेजुएट हॉस्टल की छत के अलावा तूफान की वजह से कई पानी की टंकियां टूट चुकी हैं और कई एयरकंडीश्नर खराब हो चुके हैं। तूफान आपने साथ कई पेड़ और झोपड़ियां उड़ा ले गया। इस चक्रवाती तूफान ने अपना कहर सुबह आठ बजे से मचाना शुरू किया। अच्छा ये रहा कि पहले से ही तूफान की सूचना मिल जाने के कारण ज्यादा खतरे वाले कम से कम 11 तटीय जिलों से करीब 11 लाख लोगों को गुरुवार तक हटा लिया गया था। 

इससे पहले साल 1999 के सुपर चक्रवात में 10,000 लोगों की जान चली गई थी। उसने ओडिशा में जमकर तबाही मचाई थी। फोनी को सबसे खतरनाक चक्रवाती तूफान कहा जा रहा है।   

इन सभी 11 तटीय जिले की दुकानें, निजी और सरकारी कार्यालय सुरक्षा और सावधानी को ध्यान में रखते हुए बंद किए गए हैं। गृहमंत्रालय ने देश के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान फानी के कहर की आशंका पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम के जरिए राहत और बचाव कार्य का संचालन किया जा रहा है। लोग कंट्रोल रूम को फोन कर मदद मांग सकते हैं। जिसका नंबर है-1938 है।

टॅग्स :चक्रवात फोनीमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल