लाइव न्यूज़ :

RSS के नाम पर ये फर्जी चिट्ठी सोशल मीडिया पर हुई वायरल, जानें क्या है पूरा मामला और यूजर्स की प्रतिक्रिया

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 11, 2023 15:11 IST

चिट्ठी में मुस्लिम महिलाओं को 'फंसाने' के बारे में 12 बातें बताई गयी हैं और कहा गया है कि आरएसएस 15 दिनों का प्रशिक्षण देगा कि कैसे मुस्लिम महिलाओं को धर्मांतरित किया जाए और उन्हें 'सनातन धर्म' में लाया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आधिकारिक लेटरहेड पर लिखा गया एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है।इन जोड़ों को अपना नया घर बसाने में मदद के लिए 5 लाख रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा।ऑल्ट न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में इस पत्र को फेक यानि की फर्जी करार दिया है।

मुंबई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आधिकारिक लेटरहेड पर लिखा गया एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल है। चिट्ठी में मुस्लिम महिलाओं को 'फंसाने' के बारे में 12 बातें बताई गयी हैं और कहा गया है कि आरएसएस 15 दिनों का प्रशिक्षण देगा कि कैसे मुस्लिम महिलाओं को धर्मांतरित किया जाए और उन्हें 'सनातन धर्म' में लाया जाए। इन जोड़ों को अपना नया घर बसाने में मदद के लिए 5 लाख रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा।

इस लेटर को ट्विटर पर शेयर करते हुए एक यूजर ने हिंदी में लिखा, "हिन्दू लड़के कॉलेज और ऑफिस में मुस्लिम लड़की को अपने प्यार में डलवाएं और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करें ताकि वह अपने परिवार को छोड़कर भागने के लिए तैयार हो जाए। घर बसाने के लिए देंगे 5 लाख की मदद: आरएसएस।" हालाँकि, ऑल्ट न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में इस चिट्ठी को फेक यानि की फर्जी करार दिया है। 

ऑल्ट न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पत्र बिना किसी तिथि या प्रेषक के नाम के है। यह केवल इतना कहकर समाप्त होता है, "कॉपी- अखिल भारतीय हिंदू समाज, बजरंग दल, हिंदू सेना, हिंदू युवा वाहिनी, समस्त हिंदू समाज।" इसके बाद ऑल्ट न्यूज ने ट्विटर पर की-वर्ड्स से सर्च किया और आरएसएस द्वारा अतीत में जारी किए गए तीन लेटर को देखा, जिनका फॉर्मेट सर्कुलेशन में लेटर जैसा ही था। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि आरएसएस के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी किए गए पत्रों की तुलना में वायरल पत्र में कुछ मूलभूत अंतर थे। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि वायरल और असल पत्र के ऊपरी-बाएँ कोने पर स्थित लोगो मेल नहीं खाते। वास्तव में मूल आरएसएस पत्र में लोगो के नीचे एक मोटो होता है जिसमें लिखा होता है, "संघे शक्ति: कलौयुगे", जो वायरल पत्र में गायब है।

टॅग्स :Rashtriya Swayamsevak SanghRSS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली नगर निगमः प्रवेश वाही मेयर और मोनिका पंत डिप्टी मेयर, आप-कांग्रेस बाहर?

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो