लाइव न्यूज़ :

बीजेपी कैंडिडेट के घर से मिला EVM, वायरल वीडियो में देखें, क्या सच में चुनाव निष्पक्ष है...

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 8, 2018 06:54 IST

इस वीडियो को आम आदमी पार्टी के नेता अंकित लाल ने भी ट्विटर पर शेयर किया है। इसी वीडियो को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने रिट्वीट किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद निर्वाचन आयोग ने पाली के रिटर्निंग अधिकारी महावीर को भी हटाने का आदेश दिया।वायरल वीडियो में EVM और VVPat मशीनें दिख रही हैं।

राजस्थान में सात दिसम्बर को विधान सभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि बीजेपी के एक उम्मीदवार के घर में कथित तौर पर ईवीएम मशीन पाया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। 

इस वीडियो को आम आदमी पार्टी के नेता अंकित लाल ने भी ट्विटर पर शेयर किया है। जिस वीडियो को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने रिट्वीट किया है। 

वायरल वीडियो में EVM और VVPat मशीनें दिख रही हैं। वीडियो को ट्वीट कर लिखा गया है, राजस्थान मे पाली विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी ज्ञानचंद पारीख के घर के पास से मिली EVM मशीन। 

आप भी देखिए वीडियो 

चुनाव आयोग ने  रिटर्निंग अधिकारी को हटाने का दिया आदेश

हालांकि इस घटना के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा की पाली सीट के रिटर्निंग अधिकारी को हटाने का आदेश दिया है। इससे पहले दिन में निर्वाचन आयोग ने कहा था कि एक सेक्टर अधिकारी ईवीएम मशीन लेकर बीजेपी उम्मीदवार के घर गया था, जिसके बाद सेक्टर अधिकारी को हटा दिया गया और संबंधित ईवीएम को चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। 

निर्वाचन आयोग ने पाली के रिटर्निंग अधिकारी महावीर को भी हटाने का आदेश दिया। वहीं, जोधपुर के राकेश को कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया। बीजेपी उम्मीदवार के घर में कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन रखे होने वाला विडियो वायरल हो गया है। 

इस बीच बारां जिले में हाइवे पर वोटिंग के दौरान इस्तेमाल की गई ईवीएम मिलने के बाद मशीन की सुरक्षा और गोपनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां एक सीलबंद मशीन लावारिस पड़ी मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावचुनाव आयोगविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'