लाइव न्यूज़ :

ई-रिक्शा चालक से 5000 रुपये का रिश्वत ले रहा था दरोगा, एसएसपी ने किया सस्पेंड

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 14, 2020 16:25 IST

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मारहरा पुलिस थाने में तैनात दरोगा रिक्शाचालक से पांच हजार रिश्वत ले रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देएसएसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए दरोगा को सस्पेंड कर दिया।मामले की जांच एएसपी क्राइम को सौंपी है।

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिले के मारहरा पुलिस थाने में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) प्रभु दयाल का रिश्वत लेने का मामला वायरल हो रहा है।

वीडियो में दरोगा एक गरीब रिक्शाचालक से 5000 रुपये का रिश्वत ले रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने सस्पेंड कर दिया। एटा ज़िले के मारहरा पुलिस थाने में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक (दारोग़ा) प्रभु दयाल का कथित तौर पर रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

वायरल वीडियो के अनुसार दारोग़ा एक ई-रिक्शा चालक से कथित तौर पर पांच हजार रुपये का रिश्वत ले रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रभुदयाल का एक युवक से रुपये लेने का वीडियो वायरल हो रहा है और आरोप है कि अंतिम रिपोर्ट लगाने के नाम पर वह रिश्वत ले रहा है। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही दारोग़ा को निलंबित कर दिया गया है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद पीड़ित ई-रिक्शा चालक युवक ने बताया दारोगा लोगों से धमकी देकर धन उगाही करता है। वह लोगों को धमकाते हैं कि आप किसी का भी आदेश ले के आओ, अंतिम रिपोर्ट तो मुझे ही देनी है।

अवैध शस्‍त्र से फायरिंग का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में अवैध असलहों से फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है जो इस समय दिल्ली में हैं।

उन्‍होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम दिल्ली भेजी गई है और उन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा । एसपी ने बताया कि जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था जिसमें कुछ युवक अवैध शस्त्र से फायरिंग करते नजर आ रहे थे।

इसकी जांच करने पर पता चला कि वीडियो रजपुरा थाना क्षेत्र के काऊया गांव का है। उन्‍होंने बताया कि यह लगभग एक माह पुराना वीडियो है जिसके संबंध में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो