लाइव न्यूज़ :

Video: प्री-वेडिंग शूट के दौरान सब इंस्पेक्टर ने लिया होने वाली पत्नी से 'घूस', वीडियो वायरल होने पर आला अधिकारी हुए नाराज

By भाषा | Updated: August 28, 2019 16:41 IST

सिंह इस समय राजस्थान के उदयपुर जिले के कोटड़ा थाने के थानाधिकारी हैं और उनकी शादी सात जुलाई को हुई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एक शिकायत पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) हवा सिंह घूमरिया के पास पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देउदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई ने कहा कि वे क्लिप की जांच करेंगे यह वीडियो लगभग तीन महीने पहले पुलिस उपनिरीक्षक एसआई धनपत सिंह की शादी से पहले शूट किया गया था।

राजस्थान पुलिस के एक उपनिरीक्षक को वर्दी में विवाह-पूर्व शूट करवाना और ‘घूस’ लेने का सीन करना भारी पड़ गया है। कुछ महीने पहले शूट हुए इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस के आला अधिकारी खफा हैं।

यह वीडियो लगभग तीन महीने पहले पुलिस उपनिरीक्षक एसआई धनपत सिंह की शादी से पहले शूट किया गया था। वीडियो में वह अपनी मंगेतर (अब पत्नी) किरण पर बिना हेलमेट वाहन चलाने के लिए जुर्माना लगाते दिख रहे हैं। इसमें किरण कुछ नोट उनकी जेब में डालती हैं और वहां से चली जाती है।

सिंह इस समय राजस्थान के उदयपुर जिले के कोटड़ा थाने के थानाधिकारी हैं और उनकी शादी सात जुलाई को हुई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एक शिकायत पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) हवा सिंह घूमरिया के पास पहुंची। घूमरिया ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘मामला मेरे संज्ञान में आने के बाद, एक हफ्ते पहले सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को वर्दी में कोई वीडियो शूट नहीं करने का परामर्श जारी किया गया क्योंकि इससे कई बार पुलिस विभाग की नकारात्मक छवि बनती है।'’

उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई ने कहा कि वे क्लिप की जांच करेंगे और अगर इस तरह का कोई दृश्य सामने आया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से पहले अधिकारी से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा जाएगा।

वहीं एसआई सिंह ने फोन पर पीटीआई भाषा से कहा कि उन्होंने जानबूझकर इस सीन को शूट नहीं किया था और उन्होंने वीडियोग्राफर को सीन काटने के लिए भी कहा था क्योंकि वह वर्दी में थे। उन्होंने कहा, ‘‘वीडियो तीन महीने पहले फिल्माया गया था। मैं वर्दी में था, जब वीडियोग्राफर ने मुझे एक शॉट फिल्माने को कहा। मैं इस दृश्य से अनजान था। बाद में मैंने वीडियोग्राफर से सीन काटने के लिए कहा लेकिन उसने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। ऐसा सीन शूट करने का मेरा कोई इरादा नहीं था।’’ 

टॅग्स :राजस्थानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी