लाइव न्यूज़ :

कंडोम ब्रांड ड्यूरेक्स ने म्यूचुअल फंड के विज्ञापन की तर्ज पर बनाया मजेदार इंस्टाग्राम रील, हो रहा वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2023 15:37 IST

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार पिछले कुछ दिनों से काफी ऊपर-नीचे होता रहा है। दुनिया भर में मंदी की आशंका, बड़ी कंपनियों द्वारा खर्चों में कटौती सहित गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी ग्रुप पर छाए संकट के बादल जैसी कई वजहें हैं जिसने निवशकों को बेचैन कर रखा है। ट्विटर पर भी हाल-फिलहाल में #StockMarketCrash जैसा ट्रेंड देखने को मिला है।

इन वजहों से म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए भी समय बहुत अच्छा नहीं रहा है। म्यूचुअल फंड की जब बात हो रही है तो इसके विज्ञापन के साथ आने वाला वो डिस्क्लेमर भी याद आ गया होगा, जिसमें रिस्क या खतरे की बात कहते हुए सावधानी से निवेश की बात कही जाती है।

अब इसी को लेकर कंडोम बनाने वाली कंपनी ड्यूरेक्स इंडिया ने एक डिजिटल विज्ञापन इंस्टाग्राम रिल्स के तौर पर जारी किया है, जो वायरल हो रहा है। इस रील में ड्यूरेक्स 'म्यूचुअल फंड' की जगह 'म्यूचुअल फन' शब्द का इस्तेमाल करती है और सुरक्षित सेक्स की बात बताती है। कुल मिलाकर शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड में उठापटक पर आधारित ये रील बेहद मजेदार हो गया है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आप भी देखें...

वीडियो में एक बैल और एक भालू (दो जानवर जिन्हें शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है) को प्यार और दिल के आइकन वाले बैकग्राउंड तस्वीर के साथ दिखाया गया है। इतना ही नहीं, यहां तक ​​कि ड्यूरेक्स के इस रील वाले विज्ञापन में सुनाई देने वाली आवाज भी हर म्यूचुअल फंड विज्ञापन के अंत में इस्तेमाल होने वाले डिस्क्लेमर की आवाज से मेल खाती है।

टॅग्स :कंडोमशेयर बाजारम्यूचुअल फंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो