लाइव न्यूज़ :

जब डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकार को कहा- मास्क हटाकर सवाल पूछें, रिपोर्टर ने कर दिया इनकार, जानें फिर क्या हुआ...?

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 8, 2020 14:23 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में होने वाले अधिकतर प्रेस कांफ्रेंस में बिना मास्क के देखे जाते हैं। कोरोना महामारी के शुरुआती कुछ महीने में तो डोनाल्ड ट्रंप एक बार भी मास्क पहने नजर नहीं आए थे। हालांकि ट्रंप अब व्हाइट हाउस के बाहर मास्क में ही नजर आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रॉयटर्स के रिपोर्टर को तब मास्क हटाने को कहा जब वे राष्ट्रपति से सवाल पूछ रहे थे। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछने के लिए मास्क हटा लिया तो ट्रंप ने कहा, 'आप काफी स्पष्ट सुनाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली: कोरोना काल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी मास्क ना पहनने को लेकर तो कभी मास्क को जरूरी ना बताकर चर्चा में रहे हैं। इस बार डोनाल्ड ट्रंप के एक पत्रकार को कहा कि वो मास्क हटाकर सवाल पूछे। लेकिन पत्रकार ने साफतौर पर इस बात से इनकार कर दिया। असल में अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में हो रही एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने रॉयटर्स के पत्रकार जेफ मैसन को मास्क उतारकर सवाल पूछने को कहा। लेकिन रिपोर्टर जेफ मैसन ने मना कर दिया। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रॉयटर्स के रिपोर्टर को तब मास्क हटाने को कहा जब वे राष्ट्रपति से सवाल पूछ रहे थे। ये घटना सोमवार (7 मार्च) की है। रॉयटर्स के रिपोर्टर जेफ मैसन डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछ रहे थे लेकिन मास्क की वजह से आवाज धीमी आ रही थी। जिसके बाद ट्रंप ने पत्रकार को कहा कि आप मास्क हटाकर सवाल पूछिए ताकी आवाज साफ आए।  

ट्रंप के दोबारा बोलने पर भी पत्रकार ने नहीं निकाला मास्क

हालांकि, जेफ मैसन ने मास्क हटाने से इनकार कर दिया, लेकिन अपनी आवाज तेज करके पूछा कि क्या अब बेहतर सुनाई दे रहा है? जेफ मैसन ने जैसे ही सवाल पूछना शुरू किया ट्रंप ने फिर दोबार कहा,  'आपको वह (मास्क) हटाना होगा, कृपया क्या आप उसे हटा सके हैं? आप कितनी फीट दूर हैं। 

जेफ मैसन ने फिर से तेज बोलने की कोशिश की। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अगर आर मास्क नहीं हटाते हैं तो आपकी आवाज धीमी आएगी...इसलिए अगर आप इसे हटा देते हैं तो काफी आसान हो जाए। लेकिन फिर भी पत्रकार ने मास्क नहीं उतारा और ट्रंप तेज आवाज में पूछा क्या अब बेहतर है? डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया, हां। 

ट्रंप ने पहले भी पत्रकार जेफ मैसन का मास्क हटवाना चाहा है

इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछने के लिए मास्क हटा लिया तो ट्रंप ने कहा, 'आप काफी स्पष्ट सुनाई दे रहे हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने मास्क पहनने के लिए जेफ मैसन को टोकना चाहा हो। इससे पहले मई 2020 में भी ट्रंप ने जेफ मैसन को  मास्क हटाने को कहा था। नहीं हटाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने उन पर पॉलिटिकली करेक्ट रहने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल