लाइव न्यूज़ :

Donald Trump India Visit: जगमोहन कनोजिया ने 'नमस्ते ट्रंप' के लिए बनाई खास पतंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 09:44 IST

Donald Trump India Visit: राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का यह पहला भारतीय दौरा है।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद में डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, ट्रंप के आगमन से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ ही घंटे बाद गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। उनका विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। 'नमस्ते ट्रंप' के कार्यक्रम को लेकर पंजाब के अमृतसर में रहने वाले जगमोहन कनोजिया ने एक खास पतंग डिजाइन की है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए कनोजिया ने पतंग बनाई है जिसमें ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है। एएनआई के अनुसार, कनोजिया ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप भारत आने वाले हैं और उनके स्वागत के लिए मैंने कुछ पतंगे बनाई है। कुछ पतंगों में पीएम मोदी-डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर भी है।" 

भारत में करीब 35 घंटे गुजारेंगे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनेर के साथ भारतीय दौरे पर आ रहे हैं। 24 फरवरी को अहमदाबाद आने के बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मोटेरा स्टेडियम तक रोड शो करेंगे। इस बीच ट्रंप साबरमती आश्रम भी जाएंगे। साबरमती आश्रम से निकलने के बाद ट्रंप मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप इवेंट में शामिल होंगे। 

आगरा में करेंगे ताजमहल का दीदार

नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल (आगरा) का दीदार करेंगे। 24 फरवरी की शाम को नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 25 फरवरी को सुबह 10 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल रिसेप्शन होगा। इसके बाद वह राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर जाएंगे। 25 फरवरी को सुबह 11 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ट्रंप की बैठक प्रस्तावित है। मंगलवार शाम ट्रंप राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। मंगलवार रात 10 बजे वह अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल