लाइव न्यूज़ :

झील में डूब रहे हिरण के बच्चे को बचा लाया कुत्ता, दिल को छू लेने वाली कहानी को लोग जमकर कर रहे शेयर

By अभिषेक पारीक | Updated: June 17, 2021 19:19 IST

हार्ले को उन्होंने हर जगह खोजा लेकिन वह नहीं मिला। जब उनकी नजर झील पर गई तो वह झील के बीच में तैर रहा था। वह अपने साथ एक हिरण के बच्चे को भी साथ में किनारे लेकर आ रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देराल्फ के कुत्ते हार्ले ने पानी में डूबते हिरण के बच्चे की जान बचाई। करीब ढाई लाख लोगों ने कुत्ते और हिरण की दोस्ती की कहानी को शेयर किया है। राल्फ को कुत्ते के गायब होने की वजह का पता चला तो वे खुशी और गर्व से भर उठे।

कुत्ते अपने मालिक के लिए ही वफादार नहीं होते बल्कि वे दूसरे जीवों के प्रति भी काफी दयालु होते हैं। अमेरिका के वर्जीनिया में ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें एक कुत्ता हिरण के बच्चे को अपनी कोशिशों से मौत के मुंह से खींचकर बाहर ले आया। 

राल्फ डोर्न अपने पालतू कुत्ते को लेकर परेशान थे। उनका पालतू कुत्ता हार्ले मिल नहीं रहा था। अचानक से गोल्डन डूडल नस्ल का यह कुत्ता कहीं चला गया। रॉल्फ ने उसे खूब ढूंढा लेकिन वह उन्हें नहीं मिला। 

तस्वीरों और वीडियो के साथ पोस्ट की शेयर

हालांकि राल्फ को जब उनके कुत्ते के गायब होने की वजह का पता चला तो वे खुशी और गर्व से भर उठे। राल्फ ने घटना की जानकारी कुछ तस्वीरों और वीडियो के साथ फेसबुक पर शेयर की है। जिसके बाद लोग उनके कुत्ते की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

हिरण को बचाने के लिए झील में कूदा हार्ले

अपनी पोस्ट में राल्फ ने बताया कि हार्ले को उन्होंने हर जगह खोजा लेकिन वह नहीं मिला। जब उनकी नजर झील पर गई तो वह झील के बीच में तैर रहा था। वह अपने साथ एक हिरण के बच्चे को भी साथ में किनारे लेकर आ रहा था। माना जा रहा है कि हार्ले ने हिरण के बच्चे को डूबने से बचाया है। अब दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। 

जमकर शेयर हो रही राल्फ की पोस्ट

फेसबुक पर राल्फ की पोस्ट काफी शेयर की जा रही है। अब तक करीब ढाई लाख लोगों ने उसे शेयर किया है और उसे पसंद करने वालों की संख्या करीब सवा लाख है। कई लोगों ने हार्ले की तारीफ की है और उसे बेस्ट बताया है। कई लोगों ने लिखा है कि यह कहानी उनके दिलों को छू गई है। 

टॅग्स :अजब गजबअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो