लाइव न्यूज़ :

नेपालः ढाई घंटे की सर्जरी के बाद चिकित्सकों ने 26 वर्षीय व्यक्ति की सर्जरी कर पेट से वोदका की बोतल निकाली, एक अरेस्ट, दोस्तों ने ऐसे डाल दी थी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2023 21:56 IST

‘द हिमालयन टाइम्स’ समाचार पत्र की शुक्रवार की एक खबर के अनुसार रौतहट जिले की गुजारा नगरपालिका में रहने वाले नूरसाद मंसूरी ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद हुई जांच के दौरान वोदका की बोतल मिली।

Open in App
ठळक मुद्देपांच दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया।पेट से सफलतापूर्वक बोतल निकाल ली गई।नूरसाद के कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की है।

काठमांडूः नेपाल में चिकित्सकों ने 26 वर्षीय व्यक्ति की सर्जरी कर उसके पेट से वोदका की बोतल निकाली। पुलिस ने यह जानकारी दी। ‘द हिमालयन टाइम्स’ समाचार पत्र की शुक्रवार की एक खबर के अनुसार रौतहट जिले की गुजारा नगरपालिका में रहने वाले नूरसाद मंसूरी ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद हुई जांच के दौरान वोदका की बोतल मिली।

खबर में कहा गया है कि पांच दिन पहले उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और ढाई घंटे की सर्जरी के बाद उसके पेट से सफलतापूर्वक बोतल निकाल ली गई। एक चिकित्सक ने बताया, “बोतल से उसकी आंत फट गई थी, जिसके कारण मल का रिसाव और आंतों में सूजन हो रही थी। लेकिन अब वह खतरे से बाहर है। ”

पुलिस ने कहा कि हो सकता है कि नूरसाद के दोस्तों ने उसे शराब पिलाई हो और मलाशय के रास्ते उसके पेट में जबरदस्ती बोतल घुसा दी हो। रिपोर्ट में कहा गया है कि संदेह है कि बोतल मलाशय के रास्ते नूरसाद के पेट में डाली गई। रौतहट पुलिस ने घटना के सिलसिले में शेख समीम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और नूरसाद के कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की है।

खबर में चंद्रपुर पुलिस कार्यालय के हवाले से कहा गया है, “हमें समीम पर शक है, इसलिए हमने उसे हिरासत में ले रखा है और जांच कर रहे हैं।” रौतहट के पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर बुढा मागर ने कहा, "नूरसाद के कुछ अन्य दोस्त फरार हैं और हम उनकी तलाश कर रहे हैं।" 

टॅग्स :नेपालडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो