लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : कांग्रेस नेता ने पार्टी अध्यक्ष शिवकुमार पर लगाया घूस लेने का आरोप, वायरल वीडियो में घोटाले के बारे में बात करते आए नजर

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 13, 2021 16:29 IST

कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जिसमें उनके पार्टी के ही दो नेता उनपर कमीशन लेने और घोटाले का आरोप लगा रहे हैं और शराब पीने का भी आरोप लगाया गया ।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के दो नेताओं का डीके शिवकुमार को लेकर वीडियो हुआ वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता शिवकुमार पर घूस और शराब पीने का आरोप लगाते हैं वीडियो में कहा गया कि हमने शिवकुमार को अध्यक्ष बनाने के लिए खूब मेहनत की

बेंगलुरू : कर्नाटक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने से राजनीति गलियारों में हलचल मच गई है । इस वीडियो के सामने आने के बाद से सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है । दरअसल इस वीडियो में कांग्रेस के दो नेता शिवकुमार पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं । इस वीडियो के वायरल होने के  बाद कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेता वीएस उग्रप्पा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है । वहीं पार्टी नेता सलीम अहमद को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है ।

वीडियो में, पूर्व लोकसभा सांसद वीएस उग्रप्पा और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक एमए सलीम को डीके शिवकुमार से जुड़े एक "घोटाले" के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है, जो कथित तौर पर उनके और उनके सहयोगियों द्वारा रिश्वत लेने से संबंधित है ।

इस वीडियो में सलीम कहते हैं कि "पहले यह छह से आठ प्रतिशत कमीशन लेता था लेकिन अब यह 10 से 12 प्रतिशत हो गया ।  मुलगुंड (डीके के सहयोगी) ने 50-100 करोड़ रुपये कमाए हैं । कल्पना कीजिए कि अगर मुलगुंड के पास यह है, तो डीके के पास कितना है । "

वीएस उग्रप्पा और सलीम भी चर्चा करते हैं कि कैसे कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी के लिए किसी काम के नहीं हैं । उग्रप्पा वीडियो में कहते हैं कि “हम सभी ने डीके को अध्यक्ष बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया लेकिन उन्होंने हमें और पार्टी को चोट पहुंचाई । ”

सलीम वीडियो में आगे शिवकुमार पर शराब पीने का आरोप भी लगाते सुनाई दे रहे हैं। सलीम कहते हैं कि वो बात करते समय अक्सर हकलाते हैं और उन्हें शक है कि वो शराब पीकर आते हैं। मुझे नहीं पता कि ये निम्न रक्तचाप की वजह से होता है या शराब की वजह से। 

यह पहली बार नहीं है जब डीके शिवकुमार किसी पार्टी पदाधिकारी की हरकतों को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं । इस साल जुलाई में, कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख को एक पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद किया गया था, जिसने उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की थी । इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । 

टॅग्स :कांग्रेसवायरल वीडियोकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो