लाइव न्यूज़ :

COP28 सम्मेलन में पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की मुलाकात के सोशल मीडिया पर चर्चे, #Melodi हुआ ट्रेंड

By रुस्तम राणा | Updated: December 1, 2023 20:18 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "स्थायी और समृद्ध भविष्य के लिए भारत और इटली के बीच सहयोगात्मक प्रयासों की आशा है।"

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुबई में संयुक्त राष्ट्र के विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन (सीओपी28) के मौके पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों वर्ल्ड लीडर की यह मुलाकात इंटरनेट में खूब सर्खियां बटोर रही हैं। मुलाकात को लेकर यूजर्स #Melodi टैग के साथ अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।   

वहीं प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "स्थायी और समृद्ध भविष्य के लिए भारत और इटली के बीच सहयोगात्मक प्रयासों की आशा है।" पीएम मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात की और बातचीत और कूटनीति के माध्यम से इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे के शीघ्र और टिकाऊ समाधान के लिए भारत के समर्थन को रेखांकित किया।

दुबई में कार्यक्रम स्थल पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी ने एक्स पर कहा, “वैश्विक जलवायु कार्रवाई के लिए एक महत्वपूर्ण मंच, COP-28 शिखर सम्मेलन में शामिल होकर खुशी हो रही है। टिकाऊ भविष्य के लिए सार्थक संवाद और सहयोग में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।''

दिल्ली रवाना होने से पहले, प्रधान मंत्री ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो